फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sriparas oxygen mockdrill

आईएमए ने पांच बार देखा मॉकड्रिल का वीडियो

Sun, 11 Jul 2021 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Sriparas oxygen mockdrill
आगरा। आईएमए जांच समिति की 26वीं बैठक शनिवार को हुई। इसमें मरीजों और उनके परिजनों से बात करने के अलावा मॉकड्रिल के वीडियो पर चर्चा की गई। वीडियो को पांच बार देखा गया और डॉ. अरिन्जय जैन के लिए तीन सवाल तैयार किए गए।
विज्ञापन

इन तीन बातों में सबसे प्रमुख है ‘सोने के भाव से ऑक्सीजन खरीदने को तैयार हूं’। इस पर समिति ने आकलन किया कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी थी और डॉक्टर साहब किसी भी कीमत पर ऑक्सीजन खरीदने को तैयार थे।
विज्ञापन

दूसरी बात है ‘मॉकड्रिल की और 96 में से 22 मरीज छंट गए’ इस पर समिति ने आकलन किया कि ऑक्सीजन की पूर्ति नहीं हुई तो हो सकता है कि पांच मिनट के लिए मॉकड्रिल की हो, जिससे अति गंभीर मरीजों को चिह्नित कर लिया या फिर इस बीच उनके साथ कोई अनहोनी हो गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी बात है ‘ऑक्सीजन बंद होते ही मरीज नीले पड़ गए’। जांच समिति के अनुसार यह बात मॉकड्रिल को पुख्ता करती है। इन तीनों बातों पर डॉ. अरिन्जय से जवाब मांगा जाएगा।
‘जैसे-तैसे लाए थे ऑक्सीजन, 15 मिनट बाद ही मरीज की हो गई मौत’
श्रीपारस हॉस्पिटल में 26 अप्रैल को भर्ती बताए गए 91 मरीजों से बात करने की जिम्मेदारी अब दो सदस्यों को सौंपी है। अब तक 52 मरीज और परिजनों से बात हो गई है। समिति सदस्य से बातचीत में मृतकों के परिजनों ने बताया कि 25 को ऑक्सीजन की किल्लत बताई, 26 को अस्पताल स्टाफ ने हाथ खड़े कर दिए। खुद ऑक्सीजन की व्यवस्था करने को कहा। जैसे-तैसे सिलिंडर लेकर आए और मरीज को ऑक्सीजन लगा दी, लेकिन 15 मिनट बाद ही मौत होने की जानकारी दी। यह बातें मरीजों की समिति ने नोट कर ली हैं।
वर्किंग कमेटी की बैठक टली
आईएमए की जांच समिति की सभी मरीजों से बात नहीं हो पाने के कारण वर्किंग कमेटी की बैठक टल गई है। यह शनिवार को होने वाली थी, लेकिन अब दो-तीन दिन बाद होगी। अभी तक की जांच रिपोर्ट को कंपाइल करने की जिम्मेदारी अन्य सदस्य को दी है। शनिवार को बैठक में जांच समिति के संयोजक डॉ. सुधीर धाकरे गैरहाजिर रहे। डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, डॉ. संजय चतुर्वेदी, अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. पंकज नगायच और डॉ. अनूप दीक्षित रहे।

पूरी रिपोर्ट को कंपाइल कर रहे
समिति की अब तक जांच की पूरी रिपोर्ट की कंपाइल किया जा रहा है। सोमवार को जांच समिति के सदस्य बैठक करेंगे, इसके बाद अन्य बिंदुओं पर चर्चा होने के बाद शेष मरीजों से बात कर रिपोर्ट बनेगी। जांच पूरी होने के बाद वर्किंग कमेटी की बैठक में आईएमए अध्यक्ष को यह सौंपा जाएगा। - डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, सदस्य, जांच समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed