फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sports Director suspended District Sports Officer of Mathura

Mathura : स्टेडियम की बदहाली की गाज जिला क्रीड़ा अधिकारी पर गिरी, खेल निदेशक ने किया निलंबित

Wed, 18 May 2022 11:29 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 May 2022 11:29 AM IST
सार

स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले जिला क्रीड़ा अधिकारी को खेल निदेशक ने निलंबित कर दिया है। खेल निदेशक को स्टेडियम में अव्यवस्थाएं मिली थीं। 

विज्ञापन
Sports Director suspended District Sports Officer of Mathura
निरीक्षण में स्टेडियम मिला था बदहाल

विस्तार

मथुरा में खेल निदेशक आरपी सिंह ने गणेशरा स्थित मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम के आकस्मिक निरीक्षण में मिली अनियमितताओं के बाद जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया को निलंबित कर दिया। खेल निदेशक के निरीक्षण के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी बगैर अनुमति जिला मुख्यालय से बाहर थे। जिला क्रीड़ाधिकारी को लखनऊ खेल निदेशालय से संबद्ध किया गया है। इस प्रकरण की जांच उपखेल निदेशक आरएन सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार को खेल निदेशक आरपी सिंह ने स्टेडियम का क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार जोशी, जिला क्रीड़ा अधिकारी आगरा अरविंद यादव, कोच राम मिलन सहित कन्हैया गुर्जर और अशोक शर्मा आर्य के साथ सुबह करीब 10:30 बजे अचानक निरीक्षण किया था। इस दौरान स्टेडियम में सिर्फ एक स्वीपर और गार्ड मौजूद मिले। जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी बमनिया अनुपस्थित थे। बगैर अनुमति वे जनपद से बाहर थे। 

विज्ञापन

निरीक्षण में स्टेडियम में मिला था बदहाल 

स्टेडियम का हाल बहुत बुरा मिला था। करोड़ों के खर्च के बाद भी तरणताल चालू नहीं हो सका। चेंजिंग रूम, टायलेट, पूल में गंदगी थी। कार्यालय भी धूल से भरा था। खिड़कियों के कांच टूटे और अलमारियों में जाले लगे हुए थे। टेनिस कोर्ट चटक रहा था। डोरमेट्री का हाल भी बुरा था। बाक्सिंग रिंग भी क्षतिग्रस्त था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि चंद दिन पहले क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा की ओर से शुरू की गई जिम भी बंद थी। मशीनों पर धूल लगी मिली। करोड़ों रुपये के खर्च के बावजूद मथुरा जनपद के प्रमुख स्टेडियम के इस हाल को देख खेल निदेशक ने मौजूद अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई थी। लखनऊ पहुंचकर उन्होंने मंगलवार को उपरोक्त स्थितियों के लिए जिला क्रीड़ाधिकारी को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed