{"_id":"6973059fa1438370b90ec9df","slug":"speeding-max-vehicle-runs-over-cyclist-in-agra-horrific-death-caught-on-cctv-2026-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: साइकिल में टक्कर लगते ही सड़क पर उछलकर गिरा शख्स, फिर तेज रफ्तार मैक्स ने कुचल दिया; भयानक हादसे का VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: साइकिल में टक्कर लगते ही सड़क पर उछलकर गिरा शख्स, फिर तेज रफ्तार मैक्स ने कुचल दिया; भयानक हादसे का VIDEO
Fri, 23 Jan 2026 10:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 23 Jan 2026 10:52 AM IST
सार
तेज रफ्तार मैक्स ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वो उछलकर सड़क पर जा गिरा। इसके बाद मैक्स का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के हाथरस मार्ग पर टेढ़ी बगिया स्थित प्रकाश कोल्ड स्टोरेज के सामने शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार करीब पांच फीट दूर उछलकर सड़क पर जा गिरा। इसके बाद मैक्स चालक उसे रौंदता हुआ मौके से फरार हो गया। हादसे में साइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
नगला महाराम निवासी मुकेश (पुत्र स्व. भगवानदास) नूनिहाई स्थित रोमसंस फैक्ट्री में सफाई कर्मचारी थे। वह रोज की तरह शुक्रवार सुबह करीब छह बजे साइकिल से फैक्ट्री जा रहे थे। जैसे ही वह प्रकाश कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार मैक्स ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद चालक ने वाहन नहीं रोका और मुकेश को कुचलते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गंभीर रूप से घायल मुकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार मैक्स चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कर्ज चुकाने में जुटे थे मुकेश
मृतक मुकेश के बेटे संदीप ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले ही उसकी बहन की शादी हुई थी। शादी में लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए पिता सफाई कर्मचारी की नौकरी कर रहे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी। पिता की अचानक मौत से घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।
मृतक मुकेश के बेटे संदीप ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले ही उसकी बहन की शादी हुई थी। शादी में लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए पिता सफाई कर्मचारी की नौकरी कर रहे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी। पिता की अचानक मौत से घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।