फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   speeding car crashed into shop, four people injured

रफ्तार का कहर: दुकान में घुसी कार...गिर पड़ी छत, क्षतिग्रस्त हुए कई वाहन; चार युवक घायल

Tue, 13 Jan 2026 10:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 13 Jan 2026 10:07 PM IST
सार

तेज रफ्तार कार एक दुकान में घुस गई। दुकान की छत गिर पड़ी। इससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में चार युवक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
speeding car crashed into shop, four people injured
क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सिकंदरा थाना के आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर 9 में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गई। हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए और दुकान की छत गिर गई। इससे कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल भेजा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 3 बजे की है। बोदला निवासी अभिषेक वर्मा दोस्त आकाश निवासी सुरेंद्र नगर,अलीगढ़, विकास निवासी थाना मदरक अलीगढ़ और हाथरस के सिकंदराराऊ निवासी यश के साथ भगवान टॉकीज चौराहे से घर लौट रहे थे। उनकी कार अनियंत्रित होकर नवी ऑटो सेल परचेज की दुकान में घुस गई। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान की छत गिर गई। कार टकराने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। दुकान संचालक इरशाद रजा ने बताया कि दुकान के अंदर खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed