{"_id":"63cd4692b62ef605b42dde6c","slug":"speeding-car-collided-with-an-bike-so-innocent-dead-and-four-people-were-injured-in-agra-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: तेज रफ्तार एक्सयूवी ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की मौत, माता-पिता और दो बच्चे घायल, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: तेज रफ्तार एक्सयूवी ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की मौत, माता-पिता और दो बच्चे घायल, हालत नाजुक
Sun, 22 Jan 2023 07:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Jan 2023 07:52 PM IST
सार
फिरोजाबाद में तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपति, बेटा व भतीजा घायल हो गया, जबकि मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना रविवार की शाम खेरागढ़ थाना क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में सड़क हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि दंपति और दो बच्चे घायल हो गए। घटना सैंया-खेरागढ़ रोड स्थित भाकर फिलिंग स्टेशन की रविवार शाम करीब पांच बजे की है। यहां डूंगरवाला निवासी 30 राकेश अपनी पत्नी कमलेश, 15 वर्षीय भतीजे दीपक पुत्र सौदान सिंह, चार वर्षीय पुत्र शिवकुमार और डेढ़ साल की मासूम काजल को बैठाकर अपनी ससुराल शमशाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन
भाकर फिलिंग स्टेशन के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज गति से आ रही काले रंग की एक्सयूवी कार (नंबर यूपी 80 जीएफ 0769) ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मासूम शिवकुमार बाइक से उछलकर दूर जा गिरा। राकेश और अन्य लोग भी सड़क पर गिर गए। कार पेड़ से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर रुक गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। लोगों ने राकेश उसकी पत्नी श्मलेश, दीपक को बाहर निकाला। हादसे में डेढ़ साल की काजल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल से कार चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी भेज दिया है। घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया।