फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Speed ??up vaccination in the district - District Magistrate

जिले में टीकाकरण की गति को किया जाए तेज-जिलाधिकारी

Mon, 14 Jun 2021 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Speed ??up vaccination in the district - District Magistrate
कासगंज। जिला स्वास्थ्य समिति की सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने टीकाकरण और कोरोना संक्रमण को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि घातक बीमारी कोरोना को समाप्त करने के लिये 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण कराना अनिवार्य है। वैक्सीनेशन सेंटर पर आने वाले लोगों का वहीं पर ऑन स्पॉट पंजीकरण कराकर टीकाकरण कराया जाए। जो लोग ऑनलाइन अपना पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं उन्हें लौटाया न जाए। वृह्द कार्य योजना बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की गति को बढ़ाएं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बच्चों के लिए पर्याप्त बेडों और पीआईसीयू की व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने ने कहा कि विशेष ध्यान रखें कि वैक्सीनेशन के दौरान कोविड वैक्सीन का वेस्टेज न हो। नवीन आशाओं की नियुक्ति 15 जुलाई तक अवश्य कर ली जाए। जहां स्वास्य केंद्रों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं उन्हें 15 दिन के अंदर पूरा कराएं। स्वास्थ्य विभाग की सभी गाडिय़ों में जीपीएस सिस्टम लगवाया जाए। जिससे उनकी उपयोगिता सुनिश्चित हो सके। हेल्थवेलनेस सेंटरों के निर्माण के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी संबंधित एसडीएम से मिलकर भूमि चयनित कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

कुछ आयुष्मान कार्ड रिजेक्ट हुए हैं उन्हें चैक करें और पात्रों की पहचान के लिए राशनकार्ड लगवाएं। डीएम ने कहा कि कासगंज और गंजडुंडवारा में तैयार हो रहे ऑक्सीजन प्लांटों को शीघ्रता से पूरा कराकर चालू कराएं। इनमें जो कमियां रह गई हैं इन्हें शीघ्रता से दूर कराएं। ताकि आवश्यकतानुसार मरीजों को ऑक्सीजन की भरपूर उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। कोविड टेस्टिंग लैब को भी शीघ्रता से कंपलीट कराकर संचालित कराया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, सीएमओ डा. अनिल कुमार, सीएमएस डा. राजकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed