फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Spectacular start to the Sports Fiesta; children showcased their talent in the swimming pool.

Agra News: स्पोर्ट्स फिएस्टा का शानदार आगाज, स्विमिंग पूल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 14 Jul 2026 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Spectacular start to the Sports Fiesta; children showcased their talent in the swimming pool.
​स्विमिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी और हाथ मिलाते डीएम
आगरा। आगरा क्लब में खेल महोत्सव स्पोर्ट्स फिएस्टा का सोमवार को शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन तैराकी स्पर्धा में शहर के नन्हे और युवा तैराकों का उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं विशिष्ट अतिथि रोहिन हेमदेव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आगरा क्लब शहर में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म प्रदान कर रहा है। ऐसे आयोजन बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बेहद जरूरी हैं। पहले दिन रेफरी की भूमिका राजेश गुप्ता, प्रशांत पटेल, मनी सिंह, कुमकुम गुप्ता, रामकृष्ण, अमर अवस्थी, मोहम्मद यामिन और गोविंद कुमार ने निभाई।
विज्ञापन

स्विमिंग इवेंट के संयोजक शशि जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-10 से लेकर वेटरंस कैटेगरी तक के 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जैसे ही रेफरी की सीटी बजी, नन्हे तैराकों ने स्विमिंग पूल के पानी में रफ्तार का हुनर दिखाया। अभिभावकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप, क्लब के सचिव राहुल पालीवाल, मनोरंजन निदेशक कर्नल धर्मेंद्र यादव, आरबी सिंह, आजाद भगत सिंह, विनय बंसल, सौरभ अग्रवाल, अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।

स्विमिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी और हाथ मिलाते डीएम

स्विमिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी और हाथ मिलाते डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed