फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   specialist doctors team will treat serious corona patients in Agra

आगरा में कोरोना: बढ़ती मौतों को रोकने के लिए पांच विशेषज्ञ करेंगे गंभीर मरीजों का इलाज

Fri, 26 Jun 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Jun 2020 12:36 AM IST
सार

  • भर्ती होते ही कोरोना मरीज की अन्य गंभीर बीमारियों की बनाई जाएगी रिपोर्ट
  • टीम में होंगे सांस, पेट रोग, बाल रोग, मेडिसिन, हृदय रोग विशेषज्ञ

विज्ञापन
specialist doctors team will treat serious corona patients in Agra
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार तक 84 मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में 90 फीसदी सांस रोगी, किडनी, लिवर, मधुमेह समेत अन्य गंभीर बीमारियों से भी जूझ रहे थे। 
विज्ञापन


बढ़ती मौतों को रोकने के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज ने इलाज के लिए नया एक्शन प्लान बनाया है। अब भर्ती होते ही सभी जांच कराते हुए पांच विशेषज्ञों की विशेष टीम इलाज में सहयोग करेगी। इस टीम में सांस रोग, पेट रोग, बाल रोग, वक्ष एवं क्षय रोग और हृदय रोग विशेषज्ञ रहेंगे। 
विज्ञापन



ऐसे इलाज करेगी टीम 

यह टीम मरीज के भर्ती होते ही तीमारदार से संक्रमण के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों की बारे में पता करेगी। मरीज की खून की जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, सीटी स्कैन, एमआरआई समेत अन्य और कोई आवश्यक जांच भी कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत पर पूर्व में चल रहे इनके इलाज के पर्चों का आकलन भी किया जाएगा। इन पांच विशेषज्ञों की टीम आठ-आठ घंटे के लिए तीन शिफ्ट में कार्य करेगी। यह व्यवस्था आज से शुरू हो गई है। 

प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि संक्रमण के मरीजों में 70 फीसदी की मौत की वजह अन्य गंभीर बीमारियां हैं। ऐसे में अब मरीज के भर्ती होते ही मल्टीपल बीमारियों की जांच करते हुए इलाज दिया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम का पैनल बनाया है। यह व्यवस्था शुरू हो गई है।

मरने वालों में 65 वर्ष से अधिक आयु वाले ज्यादा

एसएन में अभी तक मरने वाले 84 मरीजों में 85 फीसदी की उम्र 65 से अधिक है। इनमें उच्च रक्तचाप, लिवर-किडनी, सीओपीडी जैसी बीमारियां भी थीं। ऐसे भी मरीज रहे, जिन्होंने अपनी दवाएं बंद कर दी थी, बाद में संक्रमण होने से मर्ज और गंभीर हो गया। 

86 साल तक के मरीज ठीक होकर गए घर

एसएन मेडिकल कॉलेज से लोहामंडी का 23 दिन का बच्चा और ताजगंज के 86 साल के बुजुर्ग तक ठीक होकर घर जा चुके हैं। इनमें मल्टीपल बीमारियां नहीं थी, ऐसे में अभी सभी पहलुओं को देखते हुए इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed