फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP Uncle, change the route of the trucks or get the road widened

Agra News: एसपी अंकल, ट्रकों का रास्ता बदलो या सड़क करा दो चौड़ी

Tue, 03 Jun 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 03 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
SP Uncle, change the route of the trucks or get the road widened
मैनपुरी। शहर के देवी बाईपास रोड पर स्थित सुदिति ग्लोबल एकेडमी के कक्षा पांच के छात्र अर्नव श्रीवास्तव ने पुलिस कप्तान को एक मार्मिक पत्र लिखकर सड़क सुरक्षा पर अपनी चिंता व्यक्त की है। अर्नव ने एसपी से गुहार लगाई है कि या तो देवी बाईपास रोड को चौड़ा कराया जाए या फिर इस मार्ग से गुजरने वाले ट्रकों का रास्ता बदल दिया जाए। अर्नव ने अपने पत्र में लिखा है कि उसकी मम्मी उसे स्कूटी से स्कूल छोड़ने जाती हैं। स्कूल के समय, देवी बाईपास रोड से बालू, गिट्टी, पेट्रोल आदि के बड़े-बड़े ट्रक और टैंकर गुजरते हैं। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण दुर्घटना का डर बना रहता है और किसी भी समय अप्रिय घटना घटित हो सकती है। छात्र अर्नव ने पत्र में लिखा है कि एसपी अंकल, आप हमारे विद्यालय आए थे। हमारे साथियों ने बताया कि आप बहुत अच्छे अधिकारी हैं। आपके पैर छूकर विनती करता हूं कि या तो सड़क को चौड़ी करवा दें या फिर स्कूल के समय में इन भारी ट्रकों का यहां से प्रवेश बंद कराते हुए उनका रास्ता बदल दें। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि यह मार्मिक पत्र न केवल एक बच्चे की सुरक्षा चिंता को दर्शाता है, बल्कि देवी बाईपास रोड पर बढ़ते यातायात और अपर्याप्त सड़क चौड़ाई के कारण उत्पन्न हो रही गंभीर समस्या को भी उजागर करता है। इस संबंध में तत्काल यह निर्णय लिया गया है कि शीतला माता मंदिर तिराहा औंछा तिराहा तक सुबह सात से नौ और 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नो एंट्री प्रभावी रहेगी। सात पीआरवी की तैनाती विभिन्न स्कूलों पर उनकी छुट्टी के समय तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed