{"_id":"638da139c3fe6a765d0354fb","slug":"sp-leader-allegation-bjp-workers-openly-threatening-voters-in-mainpuri-bypoll","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Bypoll: सपा नेता का प्रशासन पर मतदाताओं से मारपीट का आरोप, पूर्व चेयरमैन को थाने में बैठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Bypoll: सपा नेता का प्रशासन पर मतदाताओं से मारपीट का आरोप, पूर्व चेयरमैन को थाने में बैठाया
Mon, 05 Dec 2022 01:14 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 05 Dec 2022 01:14 PM IST
सार
मैनपुरी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा है। इस बीच सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव ने प्रशासन पर ही मतदाताओं से मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
घिरोर थाने में बैठे सपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में मतदान के बीच सपा ने प्रशासन पर मतदाताओं से मारपीट करने का आरोप लगाया है। सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव ने इसकी लिखित शिकायत चुनाव आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी से की है। उनका आरोप है कि बूथ संख्या 257 और 258 पर प्रशासन द्वारा मतदाताओं को पीटकर भगा दिया जा रहा है। भाजपा के लोग मतदाताओं को खुलेआम धमका रहे हैं। शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर, घिरोर पुलिस ने पूर्व चेयरमैन को थाने में बैठा लिया। इस पर सपा समर्थकों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
सपा के निर्वाचन अभिकर्ता (एजेंट) देवेंद्र सिंह यादव ने चुनाव आयोग को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें आरोप लगाया कि सूरजपुर के बूथ संख्या 257 और 258 पर मतदाताओं को मारपीट कर भगा दिया गया है। बूथ संख्या 284 कल्यानपुर से पिंटू प्रधान और नगला जुला से दीपू चौहान को पुलिस पकड़कर ले गई। यह भी आरोप लगाया कि मैनपुरी में भाजपा के अन्नू चौहान, अमित गुप्ता और धीरू राठौर बूथों पर जाकर मतदाताओं को धमका रहे हैं। सपा नेता ने मांग की है कि उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos