फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sp given cheque to altaf's parent

अल्ताफ प्रकरण- पूर्व सीएम अखिलेश के निर्देश पर पीड़ित परिजनों को दिया पांच लाख रुपये का चैक

Sat, 04 Dec 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
sp given cheque to altaf's parent
कासगंज। पुलिस हिरासत में अल्ताफ की मौत के मामले को लेकर अभी भी सरगर्मियां बनी हुई हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक पार्टी की ओर से अल्ताफ के परिवार को सौंपा है।
विज्ञापन

नौ नवंबर को अल्ताफ की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। पुलिस नाबालिग को अगवा करने के मामले में अल्ताफ पूछताछ को लेकर गई थी। अल्ताफ की मौत के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश पनपा। समाजवादी पार्टी ने अल्ताफ के परिजनों को न्याय का भरोसा दिया। विधान परिषद के पूर्व सदस्य असीम यादव, जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व मंत्री मानपाल सिंह, युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद, सदस्य विधान परिषद अरविंद प्रताप सिंह, सहावर नगर पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सुल्तान, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कमल सिंह मौर्य अल्ताफ के पिता चंाद मियां से मिले। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पंाच लाख रुपये का चैक उन्हें प्रदान किया। सपा नेताओं ने इस दौरान कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व पूरी समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है। पार्टी परिवार को न्याय दिलाएगी और हर सुख दुख में परिवार का साथ देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed