फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   - Ramcharitmanas Controversy: SP Expels Former Spokesperson Roli Tiwari Expelled From The Party

Ramcharitmanas Vivad: सपा नेता रोली तिवारी पार्टी से निष्कासित, स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का किया था विरोध

Fri, 17 Feb 2023 11:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Feb 2023 11:57 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने रोली तिवारी मिश्रा को पार्टी से निकाल दिया है। उन्होंने ने रामचरितमानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी के खिलाफ आवाज उठाई थी।

विज्ञापन
- Ramcharitmanas Controversy: SP Expels Former Spokesperson Roli Tiwari Expelled From The Party
रोली तिवारी मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामचरितमानस विवाद को लेकर घमासान मचा हुआ है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने पूर्व प्रवक्ता और राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य रोली तिवारी मिश्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनके निष्कासन को लेकर पार्टी ने कोई वजह नहीं बताई। हालांकि उनके निष्कासन को पार्टी लाइन से हटकर रामचरित मानस के सम्मान में यात्रा निकालने की घोषणा से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दुल्हन की ऐसी जिद: 12वीं की परीक्षा देने के लिए रुकवाई विदाई, तीन घंटे तक दूल्हे संग बरात भी करती रही इंतजार
विज्ञापन

 

मौर्य के बयान का किया था विरोध

सपा सरकार में रोली तिवारी राज्य महिला आयोग की सदस्य थीं। फिर पार्टी ने इन्हें प्रदेश प्रवक्ता बनाया। वर्तमान में इनके पास कोई दायित्व नहीं था। रामचरित मानस की पंक्तियों को लेकर पिछले दिनों सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने टिप्पणी की।  इस टिप्पणी का रोली तिवारी ने विरोध किया। सोशल मीडिया पर पोस्ट की। रामचरित मानस सम्मान यात्रा निकालने का एलान कर दिया था। बृहस्पतिवार को उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दगाबाज दुल्हन: शादी के तीन घंटे बाद बाइक पर प्रेमी संग हो गई फुर्र, दूल्हे ने नहीं मानी हार, ऐसे लाया वापस


पार्टी से निकाले जाने का नहीं है दुख-  रोली तिवारी

रोली तिवारी का कहना है कि वह राम में आस्था रखती हैं। 16 वर्षों से पार्टी की कार्यकर्ता थीं। उन्हें निकाले जाने का दुख नहीं। उन्होंने कहा जो राम चाहेंगे अब वही होगा। वहीं, जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी का कहना है कि पार्टी ने पूर्व में ही धार्मिक बयानबाजी को प्रतिबंधित किया था। सभी नेताओं को हिदायत दी गई थी। उसके बावजूद पूर्व प्रवक्ता ने पार्टी लाइन से हटकर बयान दिए।

ये भी पढ़ें -  शर्मनाक: पत्नी के अश्लील फोटो देख उड़े पति के होश, रिश्तेदार ने की ये हरकत, पूरा परिवार हो रहा शर्मिंदा...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed