फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP candidate Akshay Yadav filed nomination in Firozabad father Prof. Ram Gopal Yadav also present

लोकसभा चुनाव 2024: फिरोजाबाद में सपा प्रत्याशी अक्षय यादव ने किया नामांकन, पिता प्रो. रामगोपाल यादव भी रहे साथ

Tue, 16 Apr 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 12:02 AM IST
सार

फिरोजाबाद से समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय यादव ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे पहले पार्टी कार्यालय पर नामांकन सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पिता प्रो. रामगोपाल यादव भी उनके साथ मौजूद रहे। 
 

विज्ञापन
SP candidate Akshay Yadav filed nomination in Firozabad father Prof. Ram Gopal Yadav also present
अक्षय यादव ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद लोकसभा सीट के लिए सोमवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। सपा प्रत्याशी अक्षय यादव अपने पिता एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। वहीं भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राजपूत एडवोकेट ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल किए जाने के दौरान काफी पुलिस फोर्स मुस्तैद दिखाई दिया।
विज्ञापन



 

लोकसभा चुनाव के नामांकन दाखिल करने को लेकर जिला मुख्यालय पर काफी पुलिस फोर्स मुस्तैद था। एसपी सिटी सर्वेश चंद्र मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार, सीओ सिटी हिमांशु गौरव व सीओ सदर सहित काफी पुलिस फोर्स मुस्तैद था। सपा जिला कार्यालय से दो गाड़ियों के साथ सपा प्रत्याशी अक्षय यादव नामांकन दाखिल करने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, अब्दुल सलाम एडवोकेट एवं विजय आर्या साथ थे। डीएम रमेश रंजन के समक्ष उन्होंने अपने नामांकन के दो सेट दाखिल किए। प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को इस चुनाव में सभी वर्गों का साथ मिल रहा है। यही कारण है कि भाजपा अभी तक प्रत्याशी तय नहीं कर पाई। सपा प्रत्याशी अक्षय यादव ने कहा कि मैंने नामांकन दाखिल कर दिया है, जिले की जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है। नामांकन के बाद जिला कार्यालय पर सभा आयोजित की।

 
विज्ञापन

भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राजपूत एडवोकेट सादगी के साथ अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। उपेंद्र सिंह राजपूत पहले भी कई लोकसभा के चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए अपने दस प्रस्तावकों को नामांकन कक्ष तक ले गए। इनमें रणवीर सिंह, विनय कुमार, प्रेम किशोर, हरिओम, रवेंद्र सिंह, दीपक कुशवाह, संजय सिंह, संजीव कुमार, विक्रम सिंह, सुनील कुमार थे। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में डिप्टी कलेक्टर आईएएस कृति राज सिंह के अलावा अन्य एसडीएम मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed