फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP Alleges Misuse of Government Machinery in Agra MLC Polls

यूपी: एमएलसी चुनाव में सियासी घमासान, सपा ने भाजपा पर लगाए आरोप; चुनाव आयोग से की शिकायत

Wed, 21 Oct 2026 10:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 21 Oct 2026 10:48 AM IST
सार

आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव से पहले सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल और चुनाव प्रभारी संजय लाठर ने सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है। सपा ने पीठासीन अधिकारियों की जांच, संवेदनशील बूथों पर वीडियोग्राफी और शिक्षकों को भयमुक्त माहौल देने की मांग की है।
 

विज्ञापन
SP Alleges Misuse of Government Machinery in Agra MLC Polls
एमएलसी चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा खंड शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में समाजवादी पार्टी ने सत्तारूढ़ भाजपा पर प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। सपा के अधिकृत प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल और चुनाव प्रभारी संजय लाठर ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर चुनाव में निष्पक्षता सुनिश्चित करने, विवादित अधिकारियों की जांच और संवेदनशील बूथों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


फतेहाबाद रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सपा नेताओं ने कहा कि 23 अक्तूबर को होने वाले मतदान को प्रभावित करने के लिए शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और विद्यालय संचालकों पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा उम्मीदवार के डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ से जुड़े होने के कारण इसी संघ के अभियंताओं को मतदान केंद्रों पर पीठासीन अधिकारी बनाया जा रहा है। इससे मूक बूथ कैप्चरिंग और फर्जी मतदान की आशंका है।
विज्ञापन


सपा के चुनाव प्रभारी ने कहा कि डीआईओएस, बीएसए, अग्निशमन और विद्युत विभाग के जरिये नोटिस जारी करवाकर स्कूल प्रबंधकों को डराने का प्रयास हो रहा है। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास, डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान और श्रीनिवास यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांगें
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ से जुड़े पीठासीन अधिकारियों की जांच कर उन्हें चुनाव ड्यूटी से हटाया जाए।
संवेदनशील मतदान केंद्रों पर स्वतंत्र पर्यवेक्षक तैनात किए जाएं और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हो।
दबाव बनाने वाले प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए।
शिक्षकों और मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण में मतदान की सुविधा दी जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed