फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son became a beast while drunk Mother murdered by beating with sticks in firozabad

नशे में बेटा बना हैवान: लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या की, बचाने आए पिता को भी न बख्शा; किसी पर न आया रहम

Sun, 28 Jan 2024 03:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Jan 2024 03:05 PM IST
सार

बेटे ने शराब के नशे में अपनी ही मां की ही हत्या कर दी। मां के सिर पर लाठी-डंडे से कई वार किए, जिससे महिला खून से लथपथ हो होकर गिर गई। आवाज सुनकर बचाने आए पिता पर भी हमला किया। उन्हें भी बेरहमी से पीटा। 

विज्ञापन
Son became a beast while drunk Mother murdered by beating with sticks in firozabad
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में नशे में बेटा इस कदर हैवान बन गया कि उसने अपनी मां का ही कत्ल कर दिया। बेरहमी से मां को लाठी-डंडे से पीटा। इस दौरान बचाने के लिए आए पिता पर भी हमला कर लहूलुहान कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हुई तो आरोपी भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


यहां की है घटना 
थाना टूंडला क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद की घटना है। बताया गया है कि यहां के रहने वाले अजय पाल का पुत्र राकेश नशे का आदी है। रोज की तरह आज सुबह-सुबह वो नशे की हालत में घर आया। इस दौरान किसी बात को लेकर उसका अपनी मां सुशीला देवी से विवाद हो गया। इस दौरान राकेश ने लाठी-डंडे से मां पर हमला बोल दिया। वो खुद को बचाने के लिए चीखती चिल्लाती रही, लेकिन हैवान बने बेटे को उस पर रहम नहीं आया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: लावारिस पड़े बक्से के अंदर ग्रामीण समझ रहे थे रुपये-जेवरात, खोला तो निकली चीख, चिल्लाते हुए भाग निकले

विज्ञापन
विज्ञापन

पीट-पीटकर कर दी हत्या
आरोपी ने मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान बचाने आए पिता अजय पाल पर भी हमला बोलते हुए लहूलुहान कर दिया। घर में शोर शराबा सुन लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


ये भी पढ़ें -   सुहागरात पर पति की खुली पोल: दुल्हन बोली- नपुंसक है दूल्हा... ससुर ने दिया ये भरोसा; वो नहीं कर सकी बर्दाश्त

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस 
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी टूंडला ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के तलाश के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed