फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   villagers thought money and jewelery inside box when opened found such thing ran away screaming

UP: लावारिस पड़े बक्से के अंदर ग्रामीण समझ रहे थे रुपये-जेवरात, खोला तो निकली चीख, चिल्लाते हुए भाग निकले

Sun, 28 Jan 2024 02:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Jan 2024 02:34 PM IST
सार

लावारिस पड़े बक्से के अंदर कीमती चीज होने के लालच में ग्रामीणों ने उसे खोल तो लिया, लेकिन अंदर जो मिला उसे देखकर पसीने छूट गए। 
 

विज्ञापन
villagers thought money and jewelery inside box when opened found such thing ran away screaming
लावारिस मिला बक्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिराजाबाद जिले में फरिहा के पास सुबह-सुबह लावारिस बक्सा मिला। ग्रामीण समझे कि हो सकता है कि इस बक्से को कोई चोर डकैत यहां भूल गए हों और इसमें रुपये और जेवरात हों। ग्रामीणों ने उत्सुकता के साथ इस बक्से को खोला तो जरूर लेकिन अंदर से ऐसी चीज निकली की चीखते हुए वहां से भाग निकले और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बक्से को सही तरह खुलवाया तो उसमें नर कंकाल मिला। पूरी लाश बुरी तरह गल चुकी थी। पुलिस ने पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कंकाल को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुहागरात पर पति की खुली पोल: दुल्हन बोली- नपुंसक है दूल्हा... ससुर ने दिया ये भरोसा; वो नहीं कर सकी बर्दाश्त

विज्ञापन

बक्सा वहां मिला जहां कोई आता-जाता नहीं
फरिहा के अहमद पुर मढा के नहर बंबा के किनारे रविवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने एक टीन का बक्सा पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इस बक्से को खोला तो उसके अंदर नर कंकाल मिला। ये देख ग्रामीणों के पसीने छूट गए और तत्काल ही पुलिस को जानकारी दी गई। बक्से में नर कंकाल मिलने की सूचना पर फरिहा थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें -   इस बीमारी से रहें सावधान: बच्ची को हो थी रही खून की उल्टियां, छह घंटे चला ऑपरेशन; डॉक्टर ने बचाई जान

पोस्टमार्टम के लिए भेजा नर कंकाल
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि ये बक्सा झाड़ी के पास पड़ा हुआ था। यहां पर ये कैसे आया इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह बक्सा मिला, वहां बहुत ही कम लोग आते-जाते हैं। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में अभी पुलिस कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed