{"_id":"5ed935da8ebc3e90955a7fee","slug":"son-attacks-mother-with-ax-died-in-hospital-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः बेटे ने मां को मारी कुल्हाड़ी, उपचार के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः बेटे ने मां को मारी कुल्हाड़ी, उपचार के दौरान तोड़ा दम
Fri, 05 Jun 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:04 AM IST
सार
पत्नी की पिटाई करने के दौरान बचाने आई थी मां
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना मनसुखपुरा के गांव पोखपुरा करकोली में बेटे ने मां महादेवी (70) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। 24 घंटे बाद उपचार के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। हत्यारोपी बेटे राम निवास को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वह पत्नी की पिटाई कर रहा था। मां उसे बचाने के लिए आई थी।
गांव पोखपुरा करकोली निवासी रामनिवास पुत्र मुंशीलाल दिल्ली में हलवाई का काम करता था। लॉकडाउन के कारण गांव चला आया था। पुलिस के मुताबिक वह शराब पीने का आदी है। मंगलवार की रात भी शराब को लेकर ही पत्नी रूबी से झगड़ा हुआ था।
इस दौरान राम निवास पत्नी की पिटाई करने लगा। मां महादेवी बीच बचाव करने पहुंच गई। इस दौरान गुस्से में आकर उसने पास में पड़ी कुल्हाड़ी उठाकर मां महादेवी के सिर पर वार कर दिया। जिससे महादेवी लहूलुहान होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महादेवी को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया। बुधवार की रात उपचार के दौरान महिला की मौच हो गई। पुलिस ने पत्नी रूबी की तहरीर पर राम निवास के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष मनसुखपुरा अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।