{"_id":"6662218b26cce27fb50f5804","slug":"son-along-with-his-friend-murdered-his-father-kasganj-news-c-175-1-mt11003-116234-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कातिल बेटा: जिस पिता ने पाल पोसकर किया बड़ा, इतनी बेरहमी से मारा...सुनकर कांप जाएंगे, जमीन के लिए बना हैवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिल बेटा: जिस पिता ने पाल पोसकर किया बड़ा, इतनी बेरहमी से मारा...सुनकर कांप जाएंगे, जमीन के लिए बना हैवान
Fri, 07 Jun 2024 01:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:56 PM IST
सार
कासगंज में जमीन के उस टुकड़े के लिए बेटे ने अपने पिता का कत्ल कर दिया, जो आज नहीं तो कल उसका ही था। इस हत्याकांड को उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया। किसी को उस पर शक ने हो, इसलिए आरोप पड़ोसी पर लगा दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज के थाना सोरों के मोहल्ले बदरिया में एक कलियुगी पुत्र ने जमीन के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी थी। फरवरी माह में हुई इस घटना में पुत्र ने खुद से ध्यान हटाने के लिए अपने पड़ोसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मोहल्ला बदरिया निवासी अमन ने 4 फरवरी 2024 को थाना सोरों में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके पिता सुनील उर्फ सुशील 3 फरवरी को घर से खाना खाकर खेतों की तरफ निकले थे और इसके बाद फिर उनका पता नहीं लग पा रहा था। इसके बाद उनका शव धर्मी के खेत के किनारे पर पड़ा मिला। इस मामले में उसने अपने ही 6 पड़ोसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो एक अलग ही मामला सामने आया।
जांच में पता लगा कि सुनील उर्फ सुशील की हत्या उसके ही पुत्र अमन ने अपने दोस्त योगेश निवासी शाहपुर माफी थाना सोरों के साथ मिलकर की थी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि आरोपी पुत्र अमन ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर पिता की हत्या जमीन अपने नाम कराने के लिए की थी। उसने अपने पिता को धर्मी के खेत के पास ले जाकर मफलर से गला घोंट दिया था। इसके बाद धर्मी सहित 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। बताया कि दोनों की निशानदेही पर मफलर भी बरामद कर लिया गया है।