फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Solver Arrested While Giving Exam Of Ssc Mts in agra

SSC MTS Recruitment 2022: आरकेजीएम कॉलेज में पकड़ा गया सॉल्वर, भेजा गया जेल

Thu, 21 Jul 2022 01:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Jul 2022 01:57 PM IST
सार

एसएससी एमटीएस की परीक्षा देते हुए एक सॉल्वर को दबोच लिया गया। उसने स्वीकार किया कि वह रुपये के लिए सॉल्वर बना था। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।

विज्ञापन
Solver Arrested While Giving Exam Of Ssc Mts in agra
Arrested demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा स्थित आरकेजीएम कॉलेज में एसएससी (स्टाफ सलेक्शन कमीशन) की परीक्षा में बुधवार को एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


प्रथम पाली की परीक्षा में परीक्षार्थी मनराज मीना के स्थान पर कुनाल कुमार परीक्षा देने आया था। मनराज करौली के राजस्थान का रहने वाला है। दस्तावेज सत्यापन में आरोपी कुनाल पकड़ा गया। वह गोरखपुर के सहेजनवां का रहने वाला है। उसने फर्जी प्रवेश पत्र तैयार किया था। 
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मनराज से दोस्ती है। इसलिए परीक्षा देने आया था। मामले में कॉलेज के गुलशन सिंह की तहरीर पर धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed