फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Software engineer become cyber thug after not getting job arrested by agra police

UP: सॉफ्टवेयर इंजीनियर को नहीं मिली नौकरी, रुपये कमाने के लिए किया ऐसा काम; एक साल में ही बनाए एक करोड़ रुपये

Sat, 11 Nov 2023 12:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Nov 2023 12:33 PM IST
सार

बीटेक करने के बाद भी जब नौकरी न मिली तो सॉफ्टवेयर इंजीनियर परेशान रहने लगा। इसके बाद उसने साइबर अपराध की दुनिया में कदम रखा। महज एक साल के अंदर ही लोगों से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की। 
 

विज्ञापन
Software engineer become cyber thug after not getting job arrested by agra police
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना न्यू आगरा पुलिस ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। उसके पिता ऑटो चलाते हैं। भाई की परचून की दुकान है और वह खुद बीटेक पास है। दिल्ली में अच्छी नौकरी नहीं मिली तो साइबर ठगी करने लगा। मदद के बहाने लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर खाते खाली कर देता था। एक साल में एक करोड़ से अधिक रुपये निकाल चुका है। उसके एक खाते में ही पुलिस को नौ लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपी पृथ्वीनाथ फाटक स्थित अशोक विहार निवासी अलीशेर है। उससे एचडीएफसी बैंक के तीन डेबिट कार्ड, दो पैनकार्ड, एक आधार कार्ड, एक मोबाइल और 70 हजार रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला कि वह बीटेक पास करने के बाद दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करने गया था। इंजीनियर तो बना लेकिन अच्छी नौकरी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर नौकरी छोड़कर भरतपुर में अपने मामा के घर रहने लगा। ममेरे भाई साइबर ठगी करते हैं। वह नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से रकम अपने खातों में डलवाते हैं। अलीशेर भी ममेरे भाइयों के लिए काम करने लगा। फर्जी कागजात पर खुलवाए गए खातों के डेबिट कार्ड ले लेता था। इसके बाद खाते में रकम आने पर निकालता था। इसके लिए कमीशन लेता था। बाद में वह खुद भी ठग बन गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष न्यू आगरा राजीव कुमार ने बताया कि अलीशेर उस्मानी ममेरे भाइयों की रकम निकालने के दौरान खुद भी ऐसे एटीएम में जाता था, जहां पर गार्ड नहीं होता है। महिला और बुजुर्ग के एटीएम में आने पर केबिन में घुस जाता है। उनसे मदद की कहता है। इसके बाद पिन देख लेता है। जैसे ही लोग कार्ड लगाते हैं, उसे बहाने से बदलकर उसी बैंक का दूसरा डेबिट कार्ड पकड़ा देता है।

5 नवंबर को ही उसने मऊ रोड, खंडारी पर एचडीएफसी बैंक के एटीएम में वारदात की थी। कार्ड बदलकर खाते से रकम निकाल ली थी। इसका केस भी दर्ज किया गया। उसके तीन खाते हैं। इनमें केनरा बैंक एप के माध्यम से खाता चेक किया गया। नौ लाख रुपये जमा थे। उसे फ्रीज करा दिया गया है। अन्य खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। वह एक साल में एक करोड़ से अधिक रुपये लोगों के खाते से निकाल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed