फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Snatched pistol from chowki incharge

चेकिंग के दौरान दरोगा से छीनी पिस्टल, बदनामी के डर से पुलिस ने साध रखी थी चुप्पी

Sun, 04 Nov 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 04 Nov 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
Snatched pistol from chowki incharge
गिरफ्तार आरोपी और बरामद पिस्टल। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। वे अब पुलिस पर ही हमला करने से घबरा नहीं रहे हैं। ऐसी ही एक घटना फिरोजाबाद के दक्षिण थाना क्षेत्र में

विज्ञापन

घटी, जहां एक चौकी इंचार्ज की पिस्टल ही छीन ली गई। पुलिस अपनी बदनामी के डर से पूरे मामले को दबाने में लगी हुई थी। उसका सिर्फ पिस्टल
बरामद करने पर जोर था।

पुलिस ने दोपहर बाद शातिर बदमाश से पिस्टल बरामद कर ली। उसके बाद एसपी सिटी ने पूरे मामले की जानकारी पत्रकारों के सामने रखी।

जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के दक्षिण थाना क्षेत्र के औद्योगिक एरिया चौकी के इंचार्ज धर्मपाल सिंह शनिवार रात को औद्योगिक क्षेत्र में चेकिंग पर
निकले। उनके साथ एक हमराह था। दोनों ने रात लगभग एक बजे बाइक में तीन सवार लोगों को रोका। 

बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज और तीन सवारों के बीच विवाद होने लगा। इसी बीच एक सवार ने इंचार्ज धर्मपाल सिंह की पिस्टल छीन ली और धमकाते हुए फरार हो गए। चौकी इंचार्ज और हमराह ने बाइक सवार का पीछा गया। पुलिस ने एक को पकड़ लिया। दो अन्य बाइक पर फरार हो गए थे।

विज्ञापन

पुलिस देर रात से ही अपनी पिस्टल बरामद करने की हर संभव कोशिश में लगी हुई थी। उसने गुदाऊँ की ठार से शातिर लुटेरे देवेंद्र को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दरोगा की पिस्टल बरामद कर ली है। फरार दोनों साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। इन दोनों पर भी लूट के कई मामले दर्ज है। 

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया देवेंद्र शातिर लुटेरा है । नगला भाऊ में चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी से इसका विवाद हुआ था। विवाद के दौरान ही तीनों लुटेरे चौकी प्रभारी से पिस्टल छीन कर भाग गए थे।।

इस घटना से पुलिस की बड़ी किरकिरी हो रही है। पुलिस अधिकारी पूरे मामले को दबाने में जुटी हुई है। इसे लेकर कोई भी चर्चा को तैयार नहीं है। मामला प्रकाश में आने के बाद एसपी सिटी को खुलकर बयान देना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed