{"_id":"683542e15bdc70fddf001359","slug":"sn-s-burn-unit-is-ready-plastic-surgery-will-also-be-done-treatment-will-be-done-in-anti-bacterial-ward-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: एसएन की बर्न यूनिट तैयार, प्लास्टिक सर्जरी भी होगी; एंटी बैक्टीरियल वार्ड में होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: एसएन की बर्न यूनिट तैयार, प्लास्टिक सर्जरी भी होगी; एंटी बैक्टीरियल वार्ड में होगा इलाज
Tue, 27 May 2025 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 May 2025 10:13 AM IST
सार
एसएन में बर्न यूनिट तैयार हो गई है। यहां प्लास्टिक सर्जरी की भी सुविधा मिलेगा। ये यूनिट 15 जून से शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
एसएन में बर्न यूनिट तैयार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जले और एसिड अटैक के मरीजों के लिए राहत की खबर है। एसएन मेडिकल कॉलेज में बर्न यूनिट तैयार हो गई है। इसमें एंटी बैक्टीरियल वार्ड में मरीजों का इलाज होगा। प्लास्टिक सर्जरी भी हो सकेगी। 15 जून से इसका शुभारंभ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सर्जरी विभाग के पास दोमंजिला बर्न यूनिट में एंटी बैक्टीरियल वार्ड बना है। इसमें जले हुए और एसिड अटैक के मरीजोें का इलाज होगा। इस वार्ड में संक्रमण फैलने का खतरा नहीं होगा। दो ऑपरेशन थिएटर (ओटी) हैं, जिसमें से अभी माइनर ओटी ही शुरू की जाएगी। 3 वरिष्ठ चिकित्सकों समेत 20 चिकित्सकीय टीम की ड्यूटी लगा दी गई है।
ये भी पढ़ें - UP: बिजली के पुराने बिल होंगे माफ, सीएम योगी के मंत्री ने दिए ये संकेत; इन उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा
ये भी पढ़ें - UP: बिजली के पुराने बिल होंगे माफ, सीएम योगी के मंत्री ने दिए ये संकेत; इन उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा के अलावा आसपास के जिलों के भी मरीजों के लिए सुविधा बढ़ जाएगी। माइनर ऑपरेशन थिएटर में मशीन लगा दी हैं। वार्ड भी बनकर तैयार हो गया है। वार्ड और ओटी वातानुकूलित हैं। अभी सर्जरी विभाग में 8 बेड का ही वार्ड संचालित था। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बर्न यूनिट तैयार हो चुकी है। वार्ड-ओटी बन गए हैं। मध्य जून से इसमें मरीज भर्ती होने लगेंगे।
ये भी पढ़ें - UP: उच्च शिक्षा मंत्री की पत्नी के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक ID, चैटिंग में वो बातें...जानकर रह जाएंगे हैरान
ये भी पढ़ें - UP: उच्च शिक्षा मंत्री की पत्नी के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक ID, चैटिंग में वो बातें...जानकर रह जाएंगे हैरान
6 साल में बन पाई बर्न यूनिट
बर्न यूनिट की इमारत बनाने का कार्य 2019 में शुरू हुआ था। इसे डेढ़ साल में बना लेना था, मगर 6 साल लग गए। इस बीच जले हुए मरीजों को सामान्य वार्ड में इलाज मिल रहा था। यूनिट की लागत में करीब 5.50 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह सर्जरी विभाग के पास ही बनी है। इसमें चिकित्सकों के लिए भी अलग से चैंबर हैं। कैंटीन की भी सुविधा होगी।