फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN Medical College to Perform Its First Kidney Transplant

खुशखबरी: एसएन में पहली बार होगा किडनी ट्रांसप्लांट, आयुष्मान में निशुल्क इलाज; एसजीपीजीआई की टीम तैयार

Sat, 22 Aug 2026 12:11 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 12:11 PM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होने जा रही है। एसजीपीजीआई लखनऊ के विशेषज्ञों के सहयोग से दो मरीजों को भर्ती कर ट्रांसप्लांट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सामान्य मरीजों के लिए ट्रांसप्लांट का खर्च करीब 2 से 2.5 लाख रुपये होगा, जबकि आयुष्मान भारत और असाध्य रोग योजना के तहत चयनित मरीजों को यह सुविधा निशुल्क मिलेगी।
 

विज्ञापन
SN Medical College to Perform Its First Kidney Transplant
किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी रोगियों के लिए आज उम्मीद का नया सवेरा होगा। लंबे समय से डायलिसिस की पीड़ा झेल रहे मरीजों को अब नई जिंदगी की राह मिलेगी। एसजीपीजीआई लखनऊ के विशेषज्ञों की टीम के सहयोग से एसएन मेडिकल काॅलेज में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट की शुरुआत होगी। इसके लिए दो मरीजों को भर्ती कर ट्रांसप्लांट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


एसजीपीजीआई लखनऊ की टीम शुक्रवार को एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंची। टीम ने ऑपरेशन थिएटर, आइसोलेट चैंबर का निरीक्षण किया। मरीजों की चिकित्सकीय फाइल देखने के बाद उनसे बात भी की। निजी अस्पतालों में सामान्य मरीजों के किडनी ट्रांसप्लांट का खर्च 10 लाख रुपये से अधिक आता है जबकि एसएन में 2 से 2.5 लाख रुपये का खर्च आएगा। असाध्य रोग योजना और आयुष्मान भारत योजना के तहत चयनित मरीजों को यह सुविधा निशुल्क मिलेगी।
विज्ञापन



एसजीपीजीआई के बाद एसएन दूसरा संस्थान
प्रदेश के सरकारी संस्थानों में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा अब तक केवल एसजीपीजीआई लखनऊ में उपलब्ध थी। अब एसएन मेडिकल कॉलेज यह जीवनरक्षक सुविधा देने वाला दूसरा सरकारी संस्थान बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगे लाभ
- आगरा सहित मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और पड़ोसी राज्यों (राजस्थान व एमपी) के सीमावर्ती मरीजों को अब लखनऊ के लंबे चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
- मरीज और तीमारदारों के आने-जाने, ठहरने और खाने-पीने में होने वाला खर्च और समय दोनों बचेंगे। इससे परिजन का आर्थिक बोझ कम होगा।
- लंबे समय से बार-बार डायलिसिस की पीड़ा झेल रहे मरीजों को अपने ही शहर में प्रत्यारोपण के जरिये स्थायी और सामान्य जीवन मिल सकेगा।


एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट की सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लिए दो मरीज भर्ती कर लिए गए हैं। एसजीपीजीआई की टीम आ गई है। वह केस स्टडी कर रही है। शनिवार को ट्रांसप्लांट किया जाएगा। वहीं किडनी रोग विभाग अध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि पहले दिन एक सर्जरी की जाएगी। इसके बाद अगले ऑपरेशन के लिए डेट दी जाएगी। इस सेवा के शुरू होने से आसपास के कई जिलों के मरीजों को लाभ मिलेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed