फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN Medical College Restarts Vitreoretinal Surgery After a Decade

Agra: एसएन मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई विट्रियो-रेटिनल सर्जरी, नेत्र रोगियों को मिलेगा बड़ा लाभ

Wed, 05 Nov 2025 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Nov 2025 09:49 AM IST
सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में विट्रियो-रेटिनल सर्जरी शुरू हो गई है। ऐसे में  गंभीर नेत्र रोगों से पीड़ित मरीजों को लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
SN Medical College Restarts Vitreoretinal Surgery After a Decade
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में एक दशक बाद विट्रियो-रेटिनल सर्जरी की सुविधा फिर शुरू हो गई है। इससे गंभीर नेत्र रोगों से पीड़ित मरीजों को अब इलाज के लिए निजी अस्पतालों या दूर के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह सुविधा विभागाध्यक्ष प्रो. स्निग्धा सेन और प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के प्रयास से संभव हो सकी है।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष प्रो. स्निग्धा सेन ने बताया कि आवश्यक उपकरणों, विशेषज्ञ स्टाफ और संसाधनों की कमी के कारण यह सुविधा वर्षों से बंद थी। रेटिना संबंधी जटिल बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ता था और आर्थिक बोझ के साथ समय भी बर्बाद होता था।
विज्ञापन


अब विभाग में अत्याधुनिक विट्रेक्टॉमी मशीन, लेजर उपकरण, तथा अन्य आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित विट्रियो-रेटिनल सर्जरी यूनिट स्थापित की गई है। अब उपचार मेडिकल कॉलेज में ही संभव होगा। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने इस उपलब्धि को नेत्र चिकित्सा क्षेत्र में मील का पत्थर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed