फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN Medical College Agra Launches PACS System, Enabling Faster Access to Digital Scan Reports

एसएन मेडिकल कॉलेज हुआ डिजिटल: एक साथ बनेंगी पांच रिपोर्ट, तत्काल देख सकेंगे चिकित्सक

Sat, 24 Oct 2026 12:10 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 24 Oct 2026 12:10 PM IST
सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में आधुनिक पीएसीएस सिस्टम शुरू किया गया है, जिससे एक साथ पांच मरीजों की जांच रिपोर्ट तैयार करने और उन्हें डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने की सुविधा मिलेगी।
 

विज्ञापन
SN Medical College Agra Launches PACS System, Enabling Faster Access to Digital Scan Reports
एसएन के रेडियोलॉजी विभाग में पीएसी सिस्टम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता एवं अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसएन मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में आधुनिक सुविधा शुरू हो गई है। यहां पिक्चर आर्काइविंग एंड कम्युनिकेशन (पीएसी) सिस्टम लग गया है। इससे एक साथ पांच मरीजों की रिपोर्ट देखकर बनाई जा सकती है। मरीजों के रिकॉर्ड डिजिटल सुरक्षित रखे जा सकेंगे।
विज्ञापन


रेडियोलॉजी विभाग में रोजाना 250 एक्सरे, 80 अल्ट्रासाउंड, 15-20 एमआरआई और 40-50 सीटी स्कैन हो रहे हैं। इसमें पीएसी सिस्टम के तहत पांच कंप्यूटर लगाए गए हैं। जिससे एक साथ पांच मरीजों की जांच रिपोर्ट तैयार हो सकती है।
विज्ञापन


आईसीयू में भर्ती और इमरजेंसी के मरीजों की जांच के तत्काल बाद संबंधित चिकित्सक रिपोर्ट देख और इलाज शुरू कर सकेंगे। मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रिपोर्ट ऑनलाइन भी सुरक्षित रहेगी,इसके खोने और खराब होने का खतरा नहीं है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसएन की चिकित्सकीय प्रक्रिया चरणबद्ध डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष डॉ. हरी सिंह ने बताया कि पीएसी डिजिटल मेडिकल इमेजिंग तकनीक है। इसका उपयोग एक्सरे, सीटी स्कैन, एमआरआई और अल्ट्रासाउंड की इमेज और रिपोर्ट को चिकित्सक अपने कंप्यूटर पर देख सकते हैं। इसमें पुराने रिकॉर्ड आसानी से देख सकते हैं।


मेडिकल के छात्रों की पढ़ाई में भी सुविधा मिलेगी। रिपोर्ट को आसानी से किसी भी विशेषज्ञ के पास ऑनलाइन भेजा जा सकता है। शुभारंभ के मौके पर उप प्राचार्य डॉ. टीपी सिंह, प्रमुख अधीक्षक डॉ. ब्रजेश शर्मा, डॉ. अंकुर गोयल, डॉ. शैलेंद्र चौधरी, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. अखिल प्रताप सिंह, डॉ. निखिल शर्मा, डॉ. करिश्मा गुप्ता, डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. वीपी पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed