{"_id":"63ec66c2a8e051c5940c94c6","slug":"smuggling-of-marijuana-in-luxury-car-four-smugglers-caught-in-nunihai-area-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कार में गांजा की तस्करी: नुनिहाई इलाके में पकड़े चार तस्कर, इन क्षेत्रों में करते थे सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लग्जरी कार में गांजा की तस्करी: नुनिहाई इलाके में पकड़े चार तस्कर, इन क्षेत्रों में करते थे सप्लाई
Wed, 15 Feb 2023 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 15 Feb 2023 10:29 AM IST
सार
एत्माद्दौला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नुनिहाई इलाके में तस्करों को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि ये तस्कर आगरा सहित आसपास के जिलों में गांजे की सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
पुुलिस गिरफ्त में गांजा तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला पुलिस ने मंगलवार को होंडा सिटी कार में चार लोगों को पकड़ा। उनसे 12 लाख रुपये कीमत का 185 किलोग्राम गांजा बरामद किया। वह आगरा सहित आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे।
डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मंगलवार को नुनिहाई में एक होंडा सिटी कार में सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें फिरोजाबाद के टीकरी निवासी शिव कुमार पौनिया उर्फ भूरा, बल्केश्वर निवासी मुदिर बंसल, बरहन के सिहोरगढ़ निवासी सत्यवीर सिंह और फिरोजाबाद के सावले प्रसाद रोड निवासी पुष्पेंद्र सिंह हैं।
कार की तलाशी में गांजा बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह सचिन, आशीष पौनिया, भूपेंद्र उर्फ भानू, जग्गा और नितिन चौधरी के साथ टीम बनाकर गांजा की तस्करी करते हैं। ओडिशा के जग्गा से सस्ते दाम में गांजा खरीदते हैं। इसके बाद भूपेंद्र की गाड़ी से लेकर आते हैं। होंडा सिटी कार आशीष की है। इस बार उसकी गाड़ी से ही गांजा लेकर आ रहे थे। उनसे 12 लाख रुपये का 185 किलोग्राम गांजा, चार मोबाइल, एक कार और 1182 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों ने जो नाम बताए हैं, उनको भी मुकदमे में शामिल किया गया है। तस्कर आगरा सहित आसपास के जिलों में गांजा की बिक्री करते हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। शिव कुमार पर पांच और सत्यवीर पर पूर्व से छह मुकदमे दर्ज हैं।