फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Smart card will get 10 percent discount on metro fare know how much ticket

Agra Metro: स्मार्ट कार्ड से मेट्रो के किराये में मिलेगी 10 फीसदी छूट, जानें कितना होगा किराया

Fri, 04 Aug 2023 04:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Aug 2023 04:57 PM IST
सार

आगरा मेट्रो में नियमित कामकाजी और छात्र-छात्राओं को किराए में छूट देने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही स्मार्ट कार्ड बनेंगे, जिससे किराये में 10 फीसदी छूट मिलेगी।
 

विज्ञापन
Smart card will get 10 percent discount on metro fare know how much ticket
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मेट्रो ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के स्मार्ट कार्ड भी बनवाए जाएंगे। इससे किराये में 10 फीसदी की छूट मिलेगी। नियमित सफर करने वाले कामकाजी और छात्र-छात्राओं को इससे सुविधा होगी। फरवरी में मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो ट्रेन निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।

अभी ताज पूर्वी से जामा मस्जिद (प्रस्तावित नाम मनकामेश्वर स्टेशन) तक 6 किमी की दूरी तक ट्रैक बनाया जा रहा है। इसमें 6 मेट्रो ट्रेनें चलेंगी, अभी तक 8 ट्रेनें आ चुकी हैं। इसके सफर के लिए प्रस्तावित किराया भी जारी हो चुका है। इसमें नियमित यात्रा करने वाले कामकाजी लोग, छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। ये 30 दिन का होगा, जिसमें किराये में 10 फीसदी की छूट मिल जाएगी। स्मार्ट कार्ड होने से बार-बार टिकट कटवाने का झंझट भी नहीं रहेगा। फरवरी में मेट्रो ट्रेन सफर के लिए शुरू हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसका उद्घाटन कराया जाना प्रस्तावित है।


ये भी पढ़ें -  UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो ट्रेन का ये है प्रस्तावित किराया:


एक स्टेशन तक 10 रुपये
दो स्टेशन तक 15 रुपये

3 से 6 स्टेशन तक 20 रुपये
7 से 9 स्टेशन तक 30 रुपये

10 से 13 स्टेशन तक 40 रुपये
14 से 17 स्टेशन तक 50 रुपये

18 या इससे अधिक स्टेशन 60 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed