{"_id":"694efc7fd5d28956b70c54af","slug":"six-new-trains-in-agra-division-28-trains-have-their-timings-changed-due-to-increased-speed-agra-news-c-364-1-ag11018-122980-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: नववर्ष के पहले दिन रेलवे दे रहा सौगात, इन रूटों पर दौड़ेंगी छह जोड़ी नई ट्रेन; कई की रफ्तार बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: नववर्ष के पहले दिन रेलवे दे रहा सौगात, इन रूटों पर दौड़ेंगी छह जोड़ी नई ट्रेन; कई की रफ्तार बढ़ी
Sat, 27 Dec 2025 10:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 27 Dec 2025 10:32 AM IST
सार
एक जनवरी से छह नई ट्रेनों को संचालन शुरू होने जा रहा है। ये गाड़ियां जानें किन रूटों पर दौड़ेंगी और समय सारणी क्या तय की गई है।
विज्ञापन
ट्रेन( सांकेतिक फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया( एक्स)
विस्तार
आगरा मंडल में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए एक जनवरी से छह जोड़ी नई ट्रेनों को संचालन शुरू होने वाला है। ट्रैक दोहरीकरण, विद्युतीकरण और अन्य कार्यों के पूरे होेने के कारण कई ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई गई है, जिससे संचालन का समय बदला गया है।
नई समय सारणी में कुल 6 जोड़ी नई ट्रेनों का संचालन होगा। इनमें डॉ. अंबेडकरनगर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, नांदेड–फिरोजपुर एक्सप्रेस, भावनगर–अयोध्या कैंट एक्सप्रेस, मदार–दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस, नांदेड–टनकपुर एक्सप्रेस और बरेली–बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। इन ट्रेनों से मथुरा, आगरा कैंट, झांसी, ग्वालियर, ईदगाह, टूंडला जैसे प्रमुख स्टेशनों को सीधा लाभ मिलेगा। तीन जोड़ी ट्रेनों का विस्तार किया गया है, जिनमें प्रयागराज–बीकानेर एक्सप्रेस और अहमदाबाद–पटना अजीमाबाद एक्सप्रेस शामिल हैं। 4 ट्रेनों की गाड़ी संख्या में बदलाव किया गया है, जबकि 5 ट्रेनों के संचालन के दिनों में संशोधन किया गया है। 2 जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन भी नई समय सारणी में शामिल है।
आगरा कैंट स्टेशन पर दुर्ग–शहीद कैप्टन तुषार महाजन सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ठहराव समय को बढ़ाया गया है। 24 ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर प्रयोगात्मक ठहराव प्रदान किया गया है। 28 ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। नई समय सारणी में 7 ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है, जिससे यात्रा समय में 10 से 55 मिनट तक की बचत होगी। इसके अलावा आगरा कैंट–होशियारपुर एक्सप्रेस के रैक को आईसीएफ से एलएचबी में बदला गया है, जिससे यात्रियों का सफर आरामदायक रहेगा। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि नई समय सारणी से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी, समय की बचत और अधिक सुविधाजनक रेल सेवा का लाभ मिलेगा।