फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six lakh rupees advance and three business class tickets still Kajal Agarwal did not come notice given

UP: छह लाख रुपये एडवांस और बिजनेस क्लास के तीन टिकट, फिर भी न आईं काजल अग्रवाल; दिया गया नोटिस

Tue, 29 Oct 2024 08:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Oct 2024 08:26 AM IST
सार

अभिनेत्री काजल अग्रवाल को मिस्टर एंड मिस सिटी फैशन लीग में आने के लिए छह लाख रुपये एडवांस दिए गए थे। इतना ही नहीं एयर इंडिया के बिजनेस क्लास के तीन टिकट भेजे गए थे, इसके बाद भी अभिनेत्री नहीं आईं। इस मामले में आयोजक ने अभिनेत्री को नोटिस दिया है। 
 

विज्ञापन
Six lakh rupees advance and three business class tickets still Kajal Agarwal did not come notice given
काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आगरा में मिस्टर एंड मिस सिटी फैशन लीग विवाद में आयोजक और सीईओ धरम तोमर ने अभिनेत्री काजल अग्रवाल को नोटिस भेजा है। तोमर ने सोमवार को सफाई दी कि अभिनेत्री काजल अग्रवाल उनके शो में आगरा नहीं आई थीं, जबकि उन्हें 6 लाख रुपये का एडवांस और एयर इंडिया के बिजनेस क्लास के 3 टिकट भेजे गए थे। उन्हें आखिरी मौके तक अंधेरे में रखा गया। भुगतान लेकर भी धोखा दिया गया। इसके लिए काजल अग्रवाल और उनके मैनेजर जयेश नंदा को कानूनी नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन


ये है विवाद
धरम तोमर ने कहा कि किसी प्रायोजक या विजेता से काजल अग्रवाल से पुरस्कार दिलाने के नाम पर पैसे नहीं लिए। उनकी कोर टीम ने किसी से पैसे नहीं मांगे। उन्होंने विमल और अरविंद पांडेय पर आरोप लगाया कि उन्हें शो में आमंत्रित नहीं किया गया। विमल के पैसे लेने के आरोपों का खंडन करते हुए तोमर ने कहा कि इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने आपस में पैसे का लेनदेन किया, कंपनी के खातों में या उनके पास कोई लेखा जोखा नहीं है। उन्होंने अपने बैंक एकाउंट का ब्योरा भी पेश किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  चांदी कारोबारी का कत्ल: कोई पुरानी रंजिश...धन कुमार जैन पर हमले में जेल गए थे अवधेश, हाईकोर्ट से हुए थे बरी
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोप निराधार
इस मामले में बिग पेजेज के विमल का कहना है कि उन पर लगाए आरोप निराधार हैं। आरोप लगाने के लिए साक्ष्य पेश करने होते हैं, पर कोई भी सबूत तोमर के पास नहीं है। अगर हैं तो उसे पेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed