{"_id":"6a66d9c17917d212810d3ec1","slug":"six-injured-in-violent-clash-over-village-road-dispute-in-agra-19-booked-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा के मांगरोल गुर्जर में खूनी संघर्ष: फरसे-कुल्हाड़ी से हुआ हमला, लहूलुहान हुए लोग; 19 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के मांगरोल गुर्जर में खूनी संघर्ष: फरसे-कुल्हाड़ी से हुआ हमला, लहूलुहान हुए लोग; 19 पर केस दर्ज
Mon, 27 Jul 2026 09:38 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 27 Jul 2026 09:38 AM IST
सार
पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गांव मांगरोल गुर्जर (सिकंदरा) में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि फरसे, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मामले में दोनों ओर से 19 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। गिरफ्तारी एक की भी नहीं हुई है।
गांव मांगरोल गुर्जर निवासी पवन की ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी के मुताबिक, घर में निर्माण कार्य चल रहा है। 20 जुलाई की शाम को उनके पिता प्रयाग सिंह, चाचा ओमप्रकाश, भाई अशोक, सचिन और अजय दीवारों पर तराई का काम कर रहे थे। इस पर पड़ोसी सोनू ने गाली दी। विरोध पर शिव कुमार, दुर्गेश, लाला, रामनिवास, मंगेश, मोनू, छब्बो उर्फ छविराम, प्रदीप व रजित आ गए। उन्होंने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इसमें पिता, चाचा और तीन भाई घायल हो गए। उन्होंने 10 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
वहीं दूसरे पक्ष के राम निवास की ओर से दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक, उनके गांव के ओम उर्फ ओमप्रकाश और नेत्रपाल के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप लगाया कि दोनों लोग अपने ट्रैक्टर से मिट्टी लाए थे। इसे अवैध रूप से सार्वजनिक रास्ते पर डाल दिया। इससे रास्ता बंद हो गया है। गांव के लोगों का आवागमन भी नहीं हो पा रहा है। 20 जुलाई की शाम 7:30 बजे गांव का सोनू बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में डाली गई मिट्टी के कारण वह फिसलकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
सोनू ने सार्वजनिक रास्ते से मिट्टी हटाने के लिए कहा था। इसी बात पर नेत्रपाल ने गाली दी। मना करने पर मारपीट करने लगा। बचाने के लिए गांव के प्रदीप, छविराम, रामनिवास आदि आए। आरोपियों ने उन पर फरसे, तलवार, कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला बोला। उनके सिर में चोट लगी। हाथ और नाक में फ्रैक्चर हो गया। उन्होंने 9 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया। लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए थाना पुलिस लगाई गई है।