फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sit enquired 10 people

बंद कमरे में संदिग्धों से पांच घंटे की गई पूछताछ

Sun, 24 Apr 2022 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
sit enquired 10 people
भोगांव। शनिवार को भोगांव थाना पहुंची एसआईटी ने बंद कमरे में करीब 10 से अधिक संदिग्धों से अलग-अलग पूछताछ की। दोपहर करीब 12 बजे पहुंची टीम शाम करीब पांच बजे जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पर लौट गई। पूछताछ के बाद सभी से आधार कार्ड पर हस्ताक्षर भी कराए गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नवोदय विद्यालय की एक छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में एडीजी भानू भास्कर के निर्देशन में जांच कर रही एसआईटी अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पूर्व में प्रधानाचार्या को छात्रा की खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का जिम्मेदार मानते हुए चार्जशीट दायर कर जेल भेज चुकी है। लेकिन अभी तक छात्रा के साथ दुष्कर्म के राज से पर्दा नहीं हटा सकी है। शुक्रवार को थाने पहुंची टीम ने प्रभारी निरीक्षक के साथ बंद कमरे में घंटो बातचीत की थी। शनिवार को दोपहर 12 बजे थाना पहुंची एसआईटी टीम के सदस्यों ने कस्बा के करीब 10 से अधिक लोगों से अलग-अलग बंद कमरे में पूछताछ की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ को आने वाले लोगों में दो अधिवक्ता भी शामिल थे। सभी से आधार कार्ड पर हस्ताक्षर भी कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed