फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sisters tie Rakhi to brothers with Mangal Tilak

Agra News: बहनों ने मंगल तिलक के साथ भाइयों को बांधी राखी

Tue, 20 Aug 2024 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 Aug 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sisters tie Rakhi to brothers with Mangal Tilak
मैनपुरी। जिले में सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर प्रेम का रक्षा सूत्र बांधा तो भाइयों ने भी बहनों को जीवन पर्यंत रक्षा का वचन दिया। भाई बहन के पवित्र त्योहार पर सड़कें व्यस्त रहीं। घरों में उत्सव जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन


सोमवार को रक्षाबंधन पर सुबह से ही घरों में तैयारियां दिखीं। सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक भद्रा का प्रभाव होने के कारण बहनों ने दोपहर बाद ही भाइयों को राखी बांधी। बहनों ने भाइयों को मंगल तिलक लगाने के बाद रक्षा का सूत्र प्यार का बंधन राखी बांधी। भाइयों ने भी बहनों को उनकी रक्षा की शपथ लेते हुए उपहार स्वरूप भेंट दी। रक्षाबंधन के त्योहार पर घरों में खीर, सेवइयां व अन्य मनमोहक पकवान बनाए गए थे बच्चों ने राखी बंधवाने के साथ ही पकवानों का भी स्वाद लिया। देर शाम लोगों ने पवित्र सरोवरों, नदियों और नहरों में भुजरियों का विसर्जन कर दिया। बहनों ने मल्हार और सावन के गीत भी गाए।
विज्ञापन






जमकर हुई घेवर की खरीदारी
रक्षाबंधन पर मिठाई की दुकानों को सजाया गया था। मिठाई की दुकानों पर सर्वाधिक घेवर की खरीदारी हुई। मिठाई की दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ लगी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन





कस्बों में भी रक्षा बंधन पर भाई बहन में दिखा विशेष उत्साह

भोगांव/कुरावली/ किशनी/करहल/बिछवां/घिरोर/ कुसमरा/ बेवर। भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन को त्योहार कस्बों में भी परंपरागत रीतिरिवाजों के साथ मनाया गया। बहनों ने सुबह घरों में पूजा पाठकर व्रत रखकर भाइयों के तिलक कर रंगबिरंगी खूबसूरत राखी बांधी और उनकी दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों की आरती कर उन्हें मिठाई खिलाकर ओर भाइयों के लिये बनाए गए पकवानों को खिलाया। पुलिस प्रशासन भी व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय रहा। जगह-जगह सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पिकेट की तैनाती की गई थी।

---
130 भाई बहनों के जोड़ों ने किया पौधरोपण
मैनपुरी। रक्षाबंधन के त्योहार पर पर्यावरण रक्षा की अनोखी पहल दिखाई दी। वृक्षारोपण जन अभियान के अंतर्गत रतिभानपुर में ग्राम समाज की जमीन पर रक्षाबंधन वाटिका में पौधरोपण किया गया। यहां आम, नीम, आंवला, इमली, बेल, पीपल, पाकड़, आदि के 130 से अधिक पौधे भाई बहनों ने संयुक्त रूप से रोपित किए। पौधरोपण कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी वंदना सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी मैनपुरी विवेकानंद, वन दरोगा राजेश कुमार, राजेश बमनिया, प्रदीप कुमार, महिला एनजीओ की सदस्य और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
------
बेवर में रोडवेज के इंतजाम दिखे नाकाफी
मैनपुरी/बेवर/भोगांव।
रक्षाबंधन पर तमाम दावों के बीच बहनों को परेशानी से जूझना पड़ा। रोडवेज के इंतजाम नाकाफी दिखे। बसों में मारामारी रही। रेलवे स्टेशन पर बहनों की संख्या बढ़ने से लोगों को परेशानी हुई।
बेवर में बस स्टैंड चौराहे पर रक्षाबंधन के दिन बहनों की भीड़ रही। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की थी। भीड़ के चलते महिलाओं को बसों में चढ़ने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम तक बस स्टैंड पर महिलाओं का हुजूम बना रहा। सबसे ज्यादा परेशानी फर्रुखाबाद-इटावा मार्ग पर रही।
भोगांव मेें बहनों को भाई के राखी बांधने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। चालक परिचालक बसों को स्टैंड के अंदर न ले जाकर बाहर से चले गए। आगरा से आने वाली बसों के चालकों ने बसों को नहीं रोका। बहनों को अधिक किराया देकर प्राइवेट वाहन से जाना पड़ा। बसों की कमी के चलते रेलवे स्टेशन पर सुबह और शाम को महिलाओं की भीड़ रही। ट्रेन में बैठने के लिए भी महिलाओं को मशक्कत करनी पड़ी।



रक्षा बंधन पर रोडवेज ने बहनों को निशुल्क यात्रा कराई है। बहनों की संख्या को देखते हुए बसों के फेरे भी बढ़ाए गए। बाहरी डिपो की कुछ बसों के बस स्टैंड पर नहीं आकर बाईपास से ही सीधे निकलने की बजह से कुछ परेशानी जरूर हुई है। - संजीव कुमार, एआरएम मैनपुरी डिपो




प्राइवेट बसों में रही भीड़
औंछा, अलीगंज और किशनी प्राइवेट बस स्टैंडों पर पूरे दिन बहनों की भारी भीड़ रही। बसों के आते ही बहनों में सीट पाने को मारामारी रही। जैसे ही बस आती लोग धक्का मुक्की करते हुए सवारियों को उतरने का मौका देने से पूर्व ही खिड़कियों से होकर बच्चे और युवा बसों में घुसते नजर आए।




जेल पहुंचकर बहनों ने भाइयों को बांधी राखी
मैनपुरी।
जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए सुबह से ही बहनें जेल के बाहर पहुंच गईं। पहले बहनों को आधार कार्ड अथवा अन्य पहचान पत्र जमा करना पड़ा। सुबह से शाम तक जेल में महिलाओं की लंबी लाइनें लगी रहीं।
हर काउंटर पर बंदी रक्षकों की संख्या बढ़ाकर दो से तीन लाइनें लगवाकर उनको औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही बहनों को जेल में प्रवेश दिया गया। मिठाई छोड़कर अन्य खाने का सामान अंदर नहीं जाने दिया गया। जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी स्वयं भी जेलर सहित बंदी रक्षकों को निर्देश देती रहीं वहीं जेलर पवन कुमार त्रिवेदी ने भी कमान संभाली। शाम तक जेल में भाइयों को राखी बांधने का सिलसिला चला। इस दौरान काफी संख्या में महिला पुलिस की तैनाती की गई।




जेल में बहनों से राखी बंधवाने पहुंचे भाई
महिला बंदियों को भी राखी बांधने के लिए भाइयों का इंतजार था। दोपहर में महिला बंदियों से राखी बंधवाने के लिए उनके भाई जेल में पहुंचे। भाइयों को सामने देख महिला बंदियों के चेहरों पर खुशी छा गई।



चौराहों पर तैनात रहे पुलिसकर्मी, मंदिरों पर भी रही सुरक्षा

करहल।
सावन के अंतिम साेमवार और रक्षाबंधन के मौके पर जहां शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। रक्षा बंधन को लेकर चौराहा आदि प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आए। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस के वाहन गश्त करते रहे।

यातायात पुलिसकर्मी चौराहे आदि पर भी मौजूद रहे। दूसरी ओर शहर से लेकर देहात तक शिव मंदिरों में पुरुष व महिला पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहे। करहल में सीओ संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की भी चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed