फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sister buying helmet of rakhi gift for brother agra

रक्षाबंधनः जैसे राखी बिन कलाई सूनी, वैसे हेलमेट बिन सिर

Tue, 21 Aug 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 21 Aug 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
sister buying helmet of rakhi gift for brother agra
rakhi

आगरा में रक्षा बंधन पर भाइयों को हेलमेट पहनने का वचन दिलाने के लिए बहनों ने तैयारी कर ली है। वे खुद हेलमेट खरीद रही हैं। इसे भाइयों को गिफ्ट करेंगी। शहर में ये संदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है कि इस बार राखी पर हेलमेट पहनने के लिए भाइयों को प्रेरित करना है। अमर उजाला को मोबाइल नंबर 9675899680 पर कई बहनों ने संदेश भेजे हैं।

विज्ञापन

 
एक ने लिखा है, जैसे राखी के बिना कलाई सूनी है, वैसे ही हेलमेट के बिना सिर। सिकंदरा की रानी वर्मा ने लिखा है, हेलमेट तो यूनिफार्म का ही हिस्सा है। क्या आप शर्ट, पैंट में से कोई एक चीज छोड़ सकते हैं? नहीं न, इसी तरह हेलमेट भी जरूरी है। सिकंदरा की ब्रजेश नंदिनी मिश्रा ने लिखा है, वह चाहती हैं कि उनके तीनों भाई जब भी बाइक से जाएं तो सिर पर हेलमेट होना चाहिए। यह रक्षा कवच है। 
विज्ञापन


खंदौली के गोबिंदपुर की रश्मि ने लिखा है, मेरे भइया, दिनेश और मुकेश, यह जीवन बड़ा ही अनमोल है, आप रक्षाबंधन पर बहन को उपहार के बजाय यह वचन दीजिए कि बगैर हेलमेट पहने बाइक नहीं चलाएंगे। श्रीनगर कॉलोनी की निधि अग्रवाल का कहना है कि अमर उजाला की यह मुहिम सराहनीय है। निधि का कहना है कि वह सभी शहरवासियों से अपील करती हैं कि बगैर हेलमेट पहने बाइक न चलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी घाट निवासी टीचर एकता गौतम का कहना है कि नो हेलमेट नो एंट्री के आगे होना चाहिए नो हेलमेट, नो बाईक। आवास विकास सेक्टर 15 की हेमा शर्मा का कहना कि राखी पर भाई से उपचार नहीं, वचन ही मांगेंगी हेलमेट पहनने का। उधर, सेवा आगरा समेत तमाम सामाजिक संगठनों का कहना है कि यह मुहिम सराहनीय है। हेलमेट की अहमियत उन लोगों से पूछे जिन्होंने अपनों को हादसों में गंवाया है। हादसों में मरे कई लोगों की जान बच सकती थी, अगर वे हेलमेट पहने होते।

आप 9675899680 पर दे सकती हैं संदेश

आगरा। अगर आप राखी पर भाइयों को हेलमेट पहनने का संदेश देना चाहती हैं तो 9675899680 पर व्हाट्स एप के माध्यम से हमें भेज सकती हैं। हम इसे प्रकाशित करेंगे। अपना नाम और पता लिखना न भूलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed