फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   silversmith committed suicide by hanging himself

Agra: चांदी कारीगर ने दी जान, फंदे पर लटकी मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 28 Feb 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Feb 2025 09:54 AM IST
सार

आगरा में चांदी कारीगर ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी मकान मालिक ने पुलिस को दी। उसने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। 
 

विज्ञापन
silversmith committed suicide by hanging himself
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के माईथान में किराये पर रह रहे चांदी कारीगर ने फंदे से लटककर जान दे दी। दरवाजा नहीं खोलने पर मकान मालिक को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


थाना चित्राहाट के गांव कचोरा निवासी चांदी कारीगर रिषभ (25) कोतवाली थाना क्षेत्र के माईथान में किराए के मकान में रहते थे। कूंचा साधुराम स्थित एक कारखाने में चांदी का काम करते थे। उनके साथ काम करने वाले कुनाल ने बताया कि रिषभ पिछले 7 सालों से आगरा में चांदी का काम कर रहा थे। बृहस्पतिवार को उनको घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे तो कमरे के अंदर पंखे के कुंदे पर रिषभ को रस्सी से लटका पाया।
विज्ञापन


महिला ने फंदे से लटककर दी जान
 ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। किरायेदार के घर आने पर घटना की जानकारी हुई। महिला कई सालों से पति व बच्चों से अलग रहती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नैना देवी (45) कई सालों से गुलाब नगर में अकेली रहती थी। पति व बच्चों के पास आना जाना नहीं था। मकान में किरायेदार भी है। बुधवार रात किरायेदार कहीं काम से गया था। रात करीब 10 बजे वापस आया तो नैना देवी फंदे से लटकी मिलीं। उसने पुलिस को सूचना दी दी। परिजन ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed