फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Siddique Kappan bail plea could not be heard in Mathura court

हिंसा की साजिश का मामला: मथुरा जेल में बंद सिद्दीक कप्पन की जमानत पर नहीं हो सकी सुनवाई

Wed, 23 Jun 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Jun 2021 12:03 AM IST
सार

सिद्दीक कप्पन केरल का पत्रकार है। हाथरस कांड के बाद थाना मांट पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Siddique Kappan bail plea could not be heard in Mathura court
सीएफआई सदस्य सिद्दीक कप्पन को ले जाती पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जेल में बंद कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई) के सदस्य सिद्दीक कप्पन की जमानत याचिका पर मंगलवार को जिला जज की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। जमानत याचिका पर सुनवाई की अगली तारीख पांच जुलाई तय की गई है। बता दें कि सिद्दीक कप्पन के अन्य साथियों की जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है। 
विज्ञापन


सीएफआई सदस्य सिद्दीक कप्पन को उसके साथी मसूद अहमद, मोहम्मद आलम और अतीकुर्रहमान के साथ 5 अक्तूबर 2020 को हाथरस जाते वक्त थाना मांट पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया था। सीएफआई सदस्यों पर दंगा फैलाने, विदेशी फंडिंग, आईटी एक्ट और राजद्रोह जैसे संगीन आरोप लगे हैं। अप्रैल में इनके खिलाफ एसटीएफ ने चार्जशीट दाखिल की थी। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- हिंसा की साजिश का मामला: सीएफआई के आठ सदस्यों के खिलाफ पांच हजार पेज की चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्दीक कप्पन की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई है। इस पर मंगलवार को प्रभारी जिला जज एससी एसटी कोर्ट नरेंद्र कुमार पांडे की अदालत में सुनवाई होनी थी। अभियोजन द्वारा जमानत संबंधी अभिलेख उपलब्ध न कराने पर सुनवाई नहीं हो सकी। जिला शासकीय अधिवक्ता (डीजीसी) शिवराम तरकर ने बताया कि अब जमानत पर सुनवाई पांच जुलाई को होगी।

अप्रैल में हो गया था कोरोना संक्रमित 
21 अप्रैल को जेल में बाथरूम जाते सिद्दीक कप्पन गिर गया था। इससे उसके सिर में चोट लगी थी। जेल चिकित्सकों ने जब उसकी जांच की तो वह कोविड-19 संक्रमित पाया गया। जेल से उसे उपचार के लिए केएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। कोविड निगेटिव होने के बाद जेल वापस लाया गया था। 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 30 अप्रैल को कप्पन को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। वहां पहुंचने के बाद वह फिर से कोरोना पॉजिटिव हो गया। एम्स में उसका उपचार हुआ। ठीक होने के बाद उसे दोबारा मथुरा जेल में शिफ्ट कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed