फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sick Woman died before applying arji in Bageshwar Dham Dhirendra Shastri hindi news

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में अर्जी से पहले फिरोजाबाद की महिला की मौत, पति ने बताई हैरान करने वाली सच्चाई

Fri, 17 Feb 2023 12:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Feb 2023 12:00 PM IST
सार

बागेश्वर धाम गई महिला की मौत की खबर सुनकर नारखी थाना क्षेत्र के गांव महाराजपुर में कोहराम मच गया । पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे।

विज्ञापन
Sick Woman died before applying arji in Bageshwar Dham Dhirendra Shastri hindi news
बागेश्वरधाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की एक महिला की बागेश्वर धाम में मौत हो गई। महिला किडनी की बीमारी से पीड़ित थी। पति उपचार के लिए उसे लेकर बागेश्वर धाम गया था। बागेश्वर धाम में अर्जी लगने से पहले ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


नारखी क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी नीलम कीडनी की बीमारी से पीड़ित थी। पति देवेंद्र उसे उपचार के लिए बागेश्वर धाम ले गया था। बताया गया है कि पति सुबह बाबा की परिक्रमा कर रहा था, तभी नीलम की तबीयत बिगड़ी। इसकी जानकारी होने पर वह पहुंचा तो उसको पत्नी सहित बाहर कर दिया गया। इस बीच नीलम की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि नीलम पिछले 6 माह से बीमार चल रही थी। जिसका उपचार पति द्वारा कराया जा रहा था, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ था। इसके चलते वह पत्नी को बागेश्वर धाम लेकर गया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri: शादी समारोह में रसगुल्ले के लिए जीजा की हत्या, लाठी-डंडों से की पिटाई, आरोपी फरार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नहीं मिली एंबुलेंस

देवेंद्र ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद उसके शव को फिरोजाबाद लाने के लिए वहां के लोगों से गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। उसने पत्नी के शव को एक एंबुलेंस में रख लिया, लेकिन जब एंबुलेंस चालकों को इसकी जानकारी हुई कि मृतका यूपी के फिरोजाबाद की है, तो उन लोगों ने शव को एंबुलेंस से उतारने के साथ ही साफ कह दिया कि वे दूसरे प्रदेश नहीं जा सकते हैं। इस दौरान पीड़ित ने पत्नी के शव को करीब दो घंटे तक खेत में रखा। किसी तरह पीड़ित पत्नी के शव को फिरोजाबाद लेकर पहुंचा। देर शाम पत्नी के शव का अंतिम संस्कार किया। 

ये भी पढ़ें - रामचरितमानस विवादः सपा नेता रोली तिवारी पार्टी से निष्कासित, स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का किया था विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed