फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sick Old Prisoner Held In Shackles Picture Goes Viral

एटा: बीमार वृद्ध कैदी को बेड़ियों में जकड़ा, तस्वीर वायरल होने पर कारागार कर्मी निलंबित

Thu, 13 May 2021 05:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 13 May 2021 05:31 PM IST
सार

बताया गया है कि हत्या के मामले में बाबूराम (90) निवासी कुल्ला हबीबपुर थाना सकीट जिला कारागार में सजा काट रहे हैं। सांस लेने में तकलीफ होने पर मंगलवार को मेटरनिटी विंग में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Sick Old Prisoner Held In Shackles Picture Goes Viral
बीमार वृद्ध कैदी को बेड़ियों में जकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 90 वर्षीय कैदी की तबीयत खराब होने पर मेटरनिटी विंग में भर्ती कराया गया। यहां कैदी के पैरों में बेड़ी बांध दी। परिजनों ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं।
विज्ञापन


चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क, अशक्त शरीर और पैर में बेड़ी का फोटो अफसरों के पास तक पहुंचा तो जेल प्रशासन में खलबली मच गई। एक बंदीरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


बताया गया है कि हत्या के मामले में बाबूराम (90) निवासी कुल्ला हबीबपुर थाना सकीट जिला कारागार में सजा काट रहे हैं। सांस लेने में तकलीफ होने पर मंगलवार को मेटरनिटी विंग में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था। जेल से साथ में भेजे गए बंदीरक्षक अशोक यादव ने उनके पैर में बेड़ी डालकर बेड से बांध दिया। इसका फोटो किसी ने सोशल मीडिया पर वारयल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर बाबूराम को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। करीब तीन माह पूर्व ही जिला जेल आए हैं। सोमवार को तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। उच्चाधिकारियों के आदेश पर बंदी रक्षक को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। - राजीव कुमार शुक्ल, जेल अधीक्षक

बाबूराम पर आरोप है कि 1982 में एक व्यक्ति का अपहरण के बाद हत्या कर दी थी। इस मामले में 1997 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। इसके बाद अपील पर पैरोल मिल गया। 2020 में अपील खारिज कर दी गई और हाजिर नहीं होने पर कुर्की के आदेश हो गए। करीब तीन माह पहले बाबूराम ने खुद को हाजिर कर दिया, तभी से जेल में हैं। बाबूराम पहले प्रधान भी रह चुके हैं।

कैदी का तीन दिन से इलाज चल रहा था। जांच में कोरोना तो नहीं आया, लेकिन लक्षणों के आधार पर भर्ती कर ऑक्सीजन दी जा रही थी। बृहस्पतिवार को उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया है।  - डॉ. अशोक कुमार, सीएमएस जिला महिला अस्पताल

कालाबाजारी पर कार्रवाई: 650 रुपये एमआरपी, 1500 रुपये में बेच रहे थे ऑक्सीजन सिलिंडर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed