फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Covid Anti Black Marketing Squad Caught Oxygen On High Rate

कालाबाजारी पर कार्रवाई: 650 रुपये एमआरपी, 1500 रुपये में बेच रहे थे ऑक्सीजन सिलिंडर

Thu, 13 May 2021 10:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 13 May 2021 10:39 AM IST
सार

एसएसपी मुनिराज जी ने कोविड एंटी ब्लैक मार्केटिंग स्क्वैड का गठन किया है। इसके साथ ही एक नंबर भी जारी किया था, जिस पर रोजाना लोगों की शिकायत आ रही है। कोई रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं मिलने के बारे में बता रहा है तो कोई अधिक दर पर ऑक्सीजन सिलिंडर की जानकारी दे रहा है। 

विज्ञापन
Covid Anti Black Marketing Squad Caught Oxygen On High Rate
ऑक्सीजन की कालाबाजारी पर हुई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा पुलिस ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों पर शिकंजा कस रही है। एसएसपी मुनिराज जी के नंबर पर ऑक्सीजन की कालाबाजारी की शिकायत आने पर कोविड एंटी ब्लैक मार्केटिंग स्क्वैड ने कार्रवाई की। ग्राहक बनकर पुलिस दुकानदार के पास गई। दुकानदार ने 650 रुपये एमआरपी का एक सिलिंडर 1500 रुपये में बेचा। इसके बिल भी दिए। इसके बाद पुलिस ने दुकानदार और उसके कर्मचारी को पकड़ लिया।

विज्ञापन


एसएसपी मुनिराज जी ने कोविड एंटी ब्लैक मार्केटिंग स्क्वैड का गठन किया है। इसके साथ ही एक नंबर भी जारी किया था, जिस पर रोजाना लोगों की शिकायत आ रही है। कोई रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं मिलने के बारे में बता रहा है तो कोई अधिक दर पर ऑक्सीजन सिलिंडर की जानकारी दे रहा है।  
विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को शिकायत मिली कि शमसाबाद रोड स्थित एक सर्जिकल की दुकान पर पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलिंडर 1500 रुपये में मिल रहा है। इस पर स्क्वैड की टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे। दुकानदार से ऑक्सीजन सिलिंडर के बारे में बात की। दुकानदार ने एक सिलिंडर 1500 रुपये का बताया। इस पर पुलिसकर्मियों ने दो सिलिंडर मांगे। दुकानदार ने दो सिलिंडर तीन हजार रुपये में दे दिए। इसका बिल भी काटकर दिया।

ऑक्सीजन सिलिंडर पर एमआरपी के रूप में 650 रुपये लिखे हुए थे। थाना सदर पुलिस ने दुकानदार और उसके कर्मचारी को पकड़ लिया। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की। उनका कहना था कि जितने रुपये में सिलिंडर मिल रहा, उस हिसाब से ही बेच रहे हैं।

थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जानकारी औषधि विभाग और बांटमांप विभाग के अधिकारियों को दी गई है। इस संबंध में कार्रवाई दोनों विभाग की ओर से की जा सकती है। कोविड एंटी ब्लैक मार्केटिंग स्क्वैड के नोडल अधिकारी एसपी पूर्वी के. वेंकट अशोक ने बताया कि ऑक्सीजन सिलिंडर दोगुने से अधिक रेट में बेचने का मामला आया है। पुलिस ने ग्राहक बनकर दुकानदार को पकड़ा। मामले में कार्रवाई की जाएगी।

परेशानी: धूप में 4 घंटे किया इंतजार, वैक्सीन खत्म हुई तो लौटा दिया, देखें तस्वीरें
यूपी: सवा तीन घंटे ताजनगरी में 'सरकार', मुख्यमंत्री योगी मरीजों को संजीवनी की दरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed