फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust Chief Nritya Gopal Das Corona Positive Saints Panic

महंत नृत्यगोपाल दास कोरोना पॉजिटिव, वृंदावन के संत और राजनेताओं में मची खलबली

Fri, 14 Aug 2020 09:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 14 Aug 2020 09:17 AM IST
सार

वृंदावन के अनेक राजनेता भी इस दौरान आशीर्वाद लेने गए

विज्ञापन
Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust Chief Nritya Gopal Das   Corona Positive Saints Panic
महंत नृत्यगोपाल दास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के कोरोना पॉजिटिव आने से वृंदावन के संतों में खलबली मच गई है। पिछले दो दिन के दौरान महंत नृत्यगोपाल दास से बड़ी संख्या में वृंदावन के संतों ने मुलाकात की है। इसमें राजनेता भी शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुरजी के अभिषेक के लिए आए श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास दो दिन से मथुरा में ठहरे हुए थे। वृंदावन से बड़ी संख्या में संतों ने आश्रम पहुंचकर उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव, भूमि पूजन में हुए थे शामिल, मेदांता में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन होने की खुशी भी साझा की। महंत से संपर्क रखने वाले वृंदावन के अनेक राजनेता भी इस दौरान आशीर्वाद लेने गए। दो दिन के दौरान महंत नृत्यगोपाल दास से संपर्क करने वालों की सूची में वृंदावन के नाम एक सैकड़ा से अधिक बताए जा रहे हैं। गुरुवार को जैसे ही सूचना मिली कि श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं तो मुलाकात करने वाले संत और राजनेताओं के पैरों तले जमीन खिसक गई।

प्रभारी कोतवाल पॉजिटिव
वृंदावन कोतवाली में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। कोतवाल अनुज कुमार के बाद यह दायित्व देख रहे प्रभारी भी चपेट में आ गए हैं। गुरुवार को कोतवाली को सैनिटाइज किया गया है। अन्य कर्मियों के नमूने लिए जा रहे हैं।

वृंदावन में नहीं हो रहा कोविड के नियमों का पालन
कोविड-19 को लेकर भले ही वृंदावन की स्थिति निरंतर गंभीर होती जा रही है, लेकिन यहां के लोग इसे लेकर गंभीर नहीं है। प्रत्येक दिन वृंदावन में सामाजिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, जहां सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। मास्क नहीं लगाया जा रहा है। यहां तक कि ऐसे कार्यक्रमों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी हो रही है। वृंदावन पुलिस भी इसे लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed