फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Mahalakshmi Hospital's registration canceled

श्री महालक्ष्मी हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त

Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Shri Mahalakshmi Hospital's registration canceled
आगरा। स्वास्थ्य विभाग ने श्री महालक्ष्मी हॉस्पिटल, बोदला का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई थी। परिवारीजन की शिकायत पर जांच हुई तो पाया गया कि पंजीकृत चिकित्सक से प्रसूता का ऑपरेशन नहीं कराया गया था।
विज्ञापन

अकोला के बीसलपुर निवासी पूजा (23) को प्रसव पीड़ा होने पर श्री महालक्ष्मी हास्पिटल में 27 अगस्त 2022 को भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन से प्रसव हुआ। पूजा ने बेटे को जन्म दिया। परिजन का कहना था कि 31 अगस्त को डिस्चार्ज करने से पहले पूजा को इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगने के पांच मिनट बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के साथ ही पुलिस और मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद 13 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में छापा मारा। किराए के घर में चल रहे हॉस्पिटल में पेटदर्द की समस्या से पीड़ित एक मरीज भर्ती था। कोई डॉक्टर नहीं था, एक नर्स थी। संचालक धर्मेंद्र पंजीकरण के दस्तावेज नहीं दिखे सके। दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस दिया गया और चिकित्सकीय कार्य पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन

बाद में ऑपरेशन करने वाले और एनेस्थीसिया के डॉक्टरों का बयान दर्ज किया गया। सर्जन ने बता दिया कि ऑपरेशन उन्होंने ही किया। वहीं एनेस्थीसिया की डॉक्टर ने लिखकर दिया कि वह ऑपरेशन का हिस्सा नहीं थीं। तीन माह से अस्पताल गई भी नहीं थीं। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस की मदद से अस्पताल की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच में पाया गया कि सर्जन डॉ. अजय अग्रवाल ने ऑपरेशन नहीं किया। दूसरे डॉक्टर के बयान से भी स्पष्ट है कि संचालक धर्मेंद्र ने विभाग को गलत जानकारी दी। इस पर अस्पताल का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि गलत बयान दर्ज कराने पर सर्जन डॉ. अजय अग्रवाल को भी नोटिस जारी किया है। साथ ही नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) को भी पत्र लिखा जा रहा है। डॉक्टर का पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed