फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Showcasing the Central Government's achievements of the last 12 years through an exhibition.

Agra News: प्रदर्शनी से बता रहे केंद्र सरकार के 12 साल की उपलब्धियां

Thu, 18 Jun 2026 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Showcasing the Central Government's achievements of the last 12 years through an exhibition.
प्रदर्शनी के दौरान दीप प्रज्ज्वलित करते केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल। साथ में भाजपा महा
आगरा। मोदी सरकार के 12 वर्ष और योगी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को बीएसएनएल मैदान में चार दिवसीय प्रदर्शनी एवं विकास मेले का शुभारंभ हुआ। 20 जून तक चलने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया और महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के साथ किया। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार के 12 साल की उपलब्धियां बताएंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ अंत्योदय को साकार किया है, जिससे देश के 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। उन्होंने जन-धन, आयुष्मान भारत, पीएम आवास और उज्ज्वला जैसी योजनाओं के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए डबल इंजन सरकार की नीतियों की सराहना की। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन में आयोजित मेले में कृषि, स्वास्थ्य, उद्योग और महिला कल्याण सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं और पंजीकरण की जानकारी दी। चित्र प्रदर्शनी और अयोध्या के भव्य राम मंदिर मॉडल का सेल्फी पॉइंट लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. धर्मपाल सिंह, चौधरी बाबूलाल, सहदेव शर्मा, महेश शर्मा, नीतेश शिवहरे, रोहित कत्याल, गौरव शर्मा मनवीर चौहान व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed