फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shops open Despite ban in Agra team raided and destroyed 200 kg meat

बड़ी कार्रवाई: 200 किलो मीट नष्ट कराया, वसूला 2.67 लाख का जुर्माना; प्रतिबंध के बावजूद खुली थीं दुकानें

Mon, 22 Apr 2024 12:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Apr 2024 12:03 AM IST
सार

आगरा में टीम ने छापेमारी करके 200 किलो मीट नष्ट कराया। दुकानदारों से 2.67 लाख का जुर्माना वसूला। प्रतिबंध के बावजूद दुकानें खोल रखी थीं। 

विज्ञापन
shops open Despite ban in Agra team raided and destroyed 200 kg meat
मीट की दुकान पर टीम के साथ कार्रवाई करते पशु कल्याण अधिकारी डॉ अजय कुमार। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में महावीर जयंती पर प्रतिबंध के बावजूद मीट की कुछ दुकानें खुली मिलीं। मंटोला, ताजगंज, शहीद नगर, मधु नगर आदि क्षेत्रों में नगर निगम टीम ने छापा मारा। करीब 15 दुकानों पर मीट बिकता मिला। इस दौरान करीब 200 किलो मीट नष्ट कराया गया। विक्रेताओं से 2.67 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

विज्ञापन


नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि महावीर जयंती सहित पांच दिवसों पर शासन और एनिमल बोर्ड ने मीट बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है। महावीर जयंती पर विभिन्न संगठनों की तरफ से शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। सत्यापन के लिए रविवार को कई स्थानों पर छापा मारा गया। 
विज्ञापन


मौके पर मीट की दुकानें खुली मिलीं। मंटोला, ढोली खार, घटिया, ताजगंज, शहीद नगर व मधु नगर क्षेत्र में 15 दुकानों पर कार्रवाई की गई। मीट विक्रेताओं पर 2.67 लाख रुपया जुर्माना लगाया है। 200 किलो मीट दुकानों से जब्त कर नष्ट कराया गया है। नगर निगम खाद्य निरीक्षक आशुतोष वर्मा और मलखान सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed