{"_id":"6a2dc0319bd0a8cbb804331b","slug":"shopkeepers-attacked-for-stopping-someone-from-urinating-agra-news-c-25-1-agr1034-1083951-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लापता किशोर का सुराग नहीं, दोस्तों-परिचितों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लापता किशोर का सुराग नहीं, दोस्तों-परिचितों से पूछताछ
Sun, 14 Jun 2026 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
बिचपुरी(आगरा)। मथुरा से घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुए बिचपुरी निवासी 17 वर्षीय राहुल का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। बेटे के गायब होने से परिजन परेशान हैं। पुलिस का कहना है कि दो टीमें बनाई गई हैं। कुछ परिचित और दोस्तों से पूछताछ की गई है। हालांकि उनसे कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
बिचपुरी निवासी हाकिम सिंह का बेटा राहुल अपनी मौसी रिया के परिवार के साथ वैष्णो देवी दर्शन के लिए गया था। बृहस्पतिवार रात वह मथुरा लौटा और टाउनशिप स्थित मौसी के घर पर रुका था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह बिचपुरी लौटने के लिए निकला था। परिजन के अनुसार, दोपहर 12:52 बजे राहुल ने अपने पिता को फोन कर बताया कि भरतपुर निवासी कुछ युवक उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। करीब 11 सेकंड तक बातचीत होने के बाद कॉल कट गई। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद है।
परिजन का कहना है कि राहुल के मोबाइल की अंतिम लोकेशन रुनकता क्षेत्र में मिली है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि किशोर के दोस्तों और परिचितों को बुलाया था। उनसे पूछताछ की गई है। जल्द ही पुलिस को सफलता मिल सकती है। पिता ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व डेंगू से उनके छोटे बेटे निखिल की मौत हो गई थी। राहुल परिवार का इकलौता बेटा है, जबकि दो वर्षीय प्राची सबसे छोटी संतान है।