फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shopkeeper robbed in broad daylight in Mathura miscreant came on bike ran away after snatching chain

UP News: मथुरा में दिनदहाड़े दुकानदार से लूट, बाइक से आया बदमाश...चेन लूटकर हुआ फरार

Tue, 24 Sep 2024 12:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Sep 2024 12:04 PM IST
सार

मथुरा के महावन कस्बे में सुबह-सुबह बाइक सवार ने दुकानदार के गले से सोने की चेन लूट ली। घटना के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गया। बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गया है।
 

विज्ञापन
Shopkeeper robbed in broad daylight in Mathura miscreant came on bike ran away after snatching chain
दुकानदार से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में बदमाशों को अब किसी का खौफ नहीं रहा है। जिले के महावन कस्बे में मंगलवार सुबह ऐसी ही दुस्साहसिक वारदात हुई। बाइक से आए बदमाश ने दुकान के अंदर घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। दुकानदार के गले से सोने की चेन तोड़ी और तेजी से वहां से फरार हो गया। शोर सुनकर जब तक लोग आए, बदमाश तब तक बहुत दूर जा चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन




महावन कस्बे में भगवान दास की जनरल स्टोरी की दुकान है। मंगलवार सुबह वे दुकान पर बैठे हुए थे। उसी समय बाइक से एक बदमाश वहां आया। वो दुकान के अंदर घुसा और भगवान दाक के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। वे कुछ समझकर शोर मचा पाते, तब तक बदमाश ने तत्परता दिखाई और  बाइक लेकर वहां से भाग निकला। 
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के दुकानदारों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई। सीसीटीवी खंगाले गए, जिसमें बदमाश दिखाई दे रहा है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं घटना के बाद से व्यापारियों में आक्रोश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed