फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shopkeeper murder case: Villagers jammed when no action was taken against nominated

दुकानदार हत्याकांडः नामजद पर कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 25 Oct 2021 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper murder case: Villagers jammed when no action was taken against nominated
अछनेरा। मंगूरा गांव के दुकानदार ओमवीर की हत्या के मामले में जेल भेजी गई महिला के आरोपी पति पर कार्रवाई की मांग करते हुए रविवार को पीड़ित परिवार व ग्रामीणों ने दक्षिणी बाईपास पर जाम लगा दिया। एसओ ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

मंगूरा गांव के परचून दुकानदार ओमवीर की बृहस्पतिवार की रात हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार की सुबह खेत में शव मिला था। मामले में पुलिस ने गांव की ही महिला पारो समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक आरोपी आमीन की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन

वहीं रविवार को परिजनों ने पुलिस पर महिला के हत्यारोपी पति पर कार्रवाई नहीं किए जाने के खिलाफ दक्षिणी बाईपास पर जमा लगा दिया। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपी महिला पारो के पति को भी पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा था। बाद में उसको छोड़ दिया। इसकी जानकारी करने रविवार को थाने जाने पर उन्हें डांटकर भगा दिया गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर अछनेरा थाना प्रभारी विपिन कुमार ने पहुंचकर लोगों को जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। जाम के कारण दक्षिणी बाईपास पर करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। एसओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति की भूमिका नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed