फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shohde tore the woman clothes when she objected to the molestation

दुस्साहस: आगरा में घर के सामने महिला से शर्मनाक हरकत, विरोध करने पर फाड़ दिए कपड़े; भीड़ देख भागा

Thu, 13 Jul 2023 11:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Jul 2023 11:38 PM IST
सार

आगरा के रुनकता में एक महिला को उसके घर के सामने ही  शोहदे ने पकड़ लिया। उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। उसी दौरान भीड़ जुटने लगी, जिसे देख आरोपी मौके से भाग निकला। 
 

विज्ञापन
Shohde tore the woman clothes when she objected to the molestation
छेड़खानी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आगरा में अवधपुरी के बाद अब रुनकता में भी शोहदे ने दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया। छेड़खानी का विरोध करने पर महिला के कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने घटना का वीडियो भी पुलिस को दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

रुनकता की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले का युवक रोहताश काफी समय से परेशान कर रहा है। विरोध करने पर अभद्रता करता है। 7 जुलाई की दोपहर 2:30 बजे वो घर के बाहर खड़ी थी, तभी रोहताश आ गया। छेड़छाड़ करने लगा। रोकने पर मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। बेटी ने घटना का वीडियो बना लिया। यूपी 112 पर कॉल रिसीव नहीं हुआ। थाने पर शिकायत की। मामले में पांच दिन बाद केस दर्ज किया गया। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  'नपुंसक है पति': सुहागरात पर पास तक नहीं आया, सच छुपाने के लिए हर रात करता रहा ऐसी हरकत; हकीकत जान टूटे सपने

विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीशपुरा में हुए थे दो मामले

शहर के जगदीशपुरा स्थित अवधपुरी में छेड़छाड़ के दो मामले हाल में सामने आए थे। छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद अवधपुरी में ही एक युवती को युवक ने मोहल्ले में पीटा था। इसका वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने बुधवार रात को आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें -  UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत

विज्ञापन

थानों में महिला हेल्प डेस्क पर करें शिकायत

पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि प्रत्येक थानों में महिला हेल्प डेस्क हैं। इन पर महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई हैं। महिलाएं और लड़कियां अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। 112 पर कॉल करने पर 5 से 10 मिनट में पुलिस पहुंच जाएगी। इसके अलावा महिला हेल्प लाइन 1090 पर काॅल कर सकती हैं। इस पर शिकायत करने के बाद थाने जाने की भी जरूरत नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed