फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoe traders son made unnatural relation with wife on honeymoon in agra

आगरा: जूता कारोबारी के बेटे ने पत्नी से की गंदी हरकत,अस्पताल में रही भर्ती, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Mar 2022 02:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Mar 2022 02:03 PM IST
सार

आगरा के प्रमुख जूता कारोबारी के बेटे पर पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

विज्ञापन
Shoe traders son made unnatural relation with wife on honeymoon in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पुलिस ने शहर के एक जूता कारोबारी का बेटा शनिवार सुबह पत्नी से अप्राकृतिक कृत्य के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। हरीपर्वत क्षेोत्र में रहने वाले जूता उद्यमी की बेटी की शादी सात मई 2021 को खंदारी इलाके के जूता कारोबारी के बेटे के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करता था। पत्नी ने अप्राकृतिक कृत्य, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और अंतरंग संबंध के वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

नशे की हालत में पीटा

हरीपर्वत थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार, नौ दिसंबर 2021 को जन्मदिन के बाद नशे की हालत में उसने पत्नी को पीटा और गलत हरकत की। वीडियो भी बनाया। यह वीडियो उसने किसी को व्हाट्सएप पर भेज दिया। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। उसकी गंभीर हालत थी।

विज्ञापन

इमरजेंसी में कराया इलाज

पीड़िता का कहना है कि चार दिसंबर 2021 को पति उसे एक शादी समारोह में गोवा ले गया। वहां भी उसके साथ यही हरकत की। दिल्ली में अपने घर ले जाकर भी उत्पीड़न किया। पति की पिटाई से उसे काफी चोट लगीं। मगर, इलाज नहीं करा सकीं। हालत बिगड़ने पर तीन जनवरी को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दिखाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरी जांच में गंभीर चोट लगना बताया गया। इस बारे में सास और ससुर को बताया, लेकिन उन्होंने किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उन्होंने बेटे के अपराध में भागीदारी की। इसका विरोध करने पर ससुरालियों ने तुरंत घर छोड़ने के लिए बोल दिया। तब वो दिल्ली में रहने लगीं। इस दौरान दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया।

आरोपी की बीएमडब्ल्यू कार जब्त

पुलिस ने आरोपी को बीएमडब्ल्यू कार के साथ गिरफ्तार किया था। इस कार को भी आरोपी के साथ जब्त कर दाखिल कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि कार को रिलीज कराने के लिए कोर्ट से आदेश लेकर आना होगा।

आरोपी पति को भेजा जेल 

सीओ हरीपर्वत सत्य नारायण ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ पत्नी ने अप्राकृतिक कृत्य, मारपीट, जान से मारने की धमकी, अंतरंग पलों का वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। आरोप ससुर और सास पर भी है। उनके संबंध में जांच की जा रही है।

समलैंगिक है पति- पत्नी

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि पति समलैंगिक है। उसका कहना है कि पति के एक दोस्त से अंतरंग संबंध हैं। इसलिए ही वह अप्राकृतिक कृत्य करता है। उसी दोस्त से ज्यादा बात करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed