फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shocked to see the destruction of the crop, the farmer died of cardiac arrest

Agra News: फसल की बर्बादी देखकर लगा सदमा, किसान की हृदयगति रुकने से मौत

Fri, 11 Apr 2025 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 11 Apr 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Shocked to see the destruction of the crop, the farmer died of cardiac arrest
मैनपुरी। एक ओर प्रशासन-कृषि विभाग बृहस्पतिवार को हुई बारिश-ओलवृष्टि से कोई नुकसान न होने की बात कह रहा है। दूसरी ओर एक किसान की मौत हो गई। उसके परिवार ने दावा किया है कि 14 बीघा फसल बर्बाद होने से किसान को सदमा लगा। हृदयगति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पूर्व विधायक भोगांव ने मोर्चरी पहुंच कर परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला दीपा के रहने वाले किसान शिव सिंह यादव (42) ने इस बार करीब 14 बीघा में गेहूं की फसल की थी। फसल पक कर तैयार हो चुकी थी। शिव सिंह अच्छी पैदावार को लेकर काफी खुश थे। परिजन का कहना है कि बृहस्पतिवार तड़के बारिश और ओले पड़ने से उनकी सारी फसल बर्बाद हो गई। खेत में भी पानी भर गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह शिव सिंह अपनी फसल देखने के लिए सुबह करीब पांच बजे खेत पर गए तो खेत में पानी भरा देख किसान को सदमा लगा और वह अचेत होकर खेत में ही गिर गए। कुछ देर बाद कुछ ग्रामीण जब खेत की ओर गए तो शिव सिंह को इस हालत में देख परिजन को सूचना दी। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक भोगांव आलोक शाक्य ने मोर्चरी पहुंच कर मृतक परिजन को सांत्वना दी। हादसे के बाद किसान के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। दोपहर को पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भोगांव पुलिस ने किसान के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed