फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shivpal singh yadav will contest elections from Firozabad seat in lok sabha chunav

शिवपाल ने बताई अलग पार्टी बनाने की वजह, चुनाव पर बोले- अब लड़ना है तो सामने कोई भी हो

Fri, 16 Nov 2018 05:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 16 Nov 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav will contest elections from Firozabad seat in lok sabha chunav
प्रेसवार्ता करते शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने स्पष्ट किया कि अगर जनता और पार्टी कार्यकर्ता चाहेंगे तो वो यहां से जरूर चुनाव लड़ेंगे। फिर चाहे सामने कोई भी हो। उनका इशारा सांसद अक्षय यादव की ओर था।   
विज्ञापन


शुक्रवार को शिवपाल यादव शहर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने अपने भतीजे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। शिवपाल ने कहा कि मुझे अपमानित किया गया तो मजबूरन अलग पार्टी बनानी पड़ी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लंबे समय तक समाजवादी पार्टी के लिए काम किया है। नेताजी के साथ पार्टी को खड़ा भी किया है। कई बार सरकार भी बनाई है। लेकिन मुझे तो मजबूर किया गया। शिवपाल ने कहा कि मुलायम सिंह से इजाजत लेकर ही पार्टी बनाई है। नेताजी का मेरे साथ आशीर्वाद है और रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने भतीजे फिरोजाबाद सांसद अक्षय यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि अब कोई भी हो सामने, जब चुनाव लड़ना है तो लड़ना है। उन्होंने कहा कि अगर फिरोजाबाद की जनता चाहेगी तो वो यहां जरूर चुनाव लड़ेंगे। 

राममंदिर मुद्दे पर शिवपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा इसे मुद्दा बनाए रखना चाहती है। जब चुनाव आते हैं, तभी राम मंदिर का मामला उठता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed