फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shikohabad MLA Mukesh Verma joined Samajwadi party in Lucknow

यूपी चुनाव 2022: सपा में शामिल हुए विधायक मुकेश वर्मा, शिकोहाबाद से टिकट मिलने की चर्चाएं शुरू

Sat, 15 Jan 2022 12:05 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Jan 2022 12:05 AM IST
सार

भाजपा छोड़कर सपा में आए विधायक डॉ. मुकेश वर्मा को शिकोहाबाद से प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। 

विज्ञापन
Shikohabad MLA Mukesh Verma joined Samajwadi party in Lucknow
विधायक डॉ. मुकेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा से इस्तीफा देने के बाद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद से विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने शुक्रवार को लखनऊ में सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सपा में शामिल होने के बाद राजनीतिक गलियारे में उनके शिकोहाबाद से सपा प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। हालांकि सपा की ओर से प्रबल दावेदार एक पूर्व विधायक सहित कुछ अन्य सपा नेता हैं। 

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ राजनीतिक उथल-पुथल जिले में शुरू हो गई है। शिकोहाबाद से भाजपा विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने गत दिवस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। शुक्रवार को लखनऊ में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। 
विज्ञापन

ये भी हैं दावेदार
डॉ. मुकेश वर्मा के सपा में शामिल होने के बाद जिले के राजनीतिक हल्के में चर्चा है कि कहीं वह शिकोहाबाद सीट से दावेदारी प्रस्तुत न कर दें। यादव एवं निषाद वोट बैंक बाहुल्य इस सीट पर वह फिट बैठते हैं। हालांकि सपा की ओर से एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, डॉ. संजय यादव के साथ-साथ पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मुकेश वर्मा ने बातचीत में कहा कि मैं समाजवादी पार्टी में शामिल हुआ हूं। शिकोहाबाद की जनता की पांच वर्ष तक सेवा की है, मेरी इच्छा है कि आगे भी सेवा का मौका राष्ट्रीय अध्यक्ष देंगे तो मैं तैयार हूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार काम करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed